दीपिका पादुकोण बनने जा रहीं हैं मां, इस महीने देंगी बच्चे को जन्म

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दीपिका पादुकोण बनने जा रहीं हैं मां, इस महीने देंगी बच्चे को जन्म

मानसी शर्मा / –  बॉलीवुड की दुनिया में इन दिनों किलकारियां गूंज रही हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया था इसके बाद अली फजल और रिचा चढ्ढा ने भी पेरेंट्स बनने की अनाउंसमेंट की। वहीं काफी दिनों से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के माता-पिता बनने की खबरें थी। अब इन पावर कपल ने खबरों पर मोहर लगा दी है। सोशल मीडिया के माध्यम से रणवीर-दीपिका ने अपने आने वाले बच्चे की जानकारी साझा की है।

ये खुशखबरी सुनकर ‘दीपवीर’ के फैंस में खुशी का ठिकाना नहीं है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दीपिका ने सितंबर का महीना मेंशन किया है जिसका ये मतलब है कि सितंबर में दीपिका अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। कपल के पोस्ट पर लिखा है, सितंबर 2024, दीपिका और रणवीर। इसके अलावा दीपिका ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।

कैसे शुरू हुई चर्चा?

इस पोस्ट के बाद से बॉलीवुड स्टार्स से लेकर दीपिका-रणवीर के फैन्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी बधाई देने लगे हैं। एक्ट्रेस निमृत ने कमेंट लिखा है, प्यार, प्यार, प्यार। दरअसल, दीपिका जब BAFTA अवॉर्ड्स में शामिल हुईं थी तो उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में फैंस ने दीपिका का बेबी बंप स्पॉट कर लिया। वहीं अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट इवेंट पर वह पेट को साड़ी से ढकती नजर आई थीं। इसके बाद से यह चर्चा तेज हो गई कि दीपिका वाकई प्रेगनेंट हैं। अब दीपिका ने अनूठे अंदाज में प्रेग्नेंसी की न्यूज अनाउंस की।

2018 में हुई थी शादी

गौरतलब है कि इससे पहले भी दीपिका ने वोग से बेबी प्लानिंग को लेकर कुछ बातें बयां की थी। उस दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें और रणवीर को बच्चे पसंद हैं और वो उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब अपना परिवार शुरू करेंगे। दोनों की शादी नवंबर 2018 में हुई थी शादी से पहले दीपवीर ने एक दूसरे को 5 सालों तक डेट किया था। कपल की शादी के 6 साल हो चुके हैं अब वो पेरेंट्स बनने पर बेहद एक्साइटेड हैं। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox