शादी से पहले जानें अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हनिया की नेटवर्थ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शादी से पहले जानें अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हनिया की नेटवर्थ

मानसी शर्मा / –  मुकेश अंबानीके छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी रचने वाले हैं। हाल ही में अनंत-राधिका की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस कार्ड में 1 मार्च से 8 मार्च होने वाले प्री-वेडिंग फंक्शन की जानकारी दी गई थी। इन दिनों सभी की निगाहें होने वाली दुल्हन पर टिकी हुई है। वहीं, काफी लोग ये जानने में दिलचस्पी ले रहे हैं कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की नेटवर्थ में कितना अंतर हैं।

राधिका मर्चेंट की नेटवर्थ

राधिका मर्चेंट कमाई के मामले में अपने होने वाले पति को मात देती हैं। राधिका की नेटवर्थ की कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन खबर के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 8-10 करोड़ के बीच में बताई जा रही है। राधिका मर्चेंट के पिता मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। GQ के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 755 करोड़ रुपये है।

अनंत अंबानी की नेटवर्थ

वहीं अनंत अंबानी ने अपनी पढ़ाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। इसके अलावा उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री यूएस में ब्राउन यूनिवर्सिटी से हासिल की है। ग्रेजुएशन हासिल करने के बाद मुंबई वापस आ गए थे। इसके बाद अनंत अंबानी अपने पापा की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए काम करने लगे। खबर के अनुसार, अनंत अंबानी की कुल संपत्ति 3,44,000 करोड़ रुपये है।

डांसिंग का रखती हैं शौक

राधिका मर्चेंट फेमस बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। गुजरात के कच्छ में उनका जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई ‘कैथेड्रल और जॉन कॉनन’ और मुंबई के इकोले मोंडियल वर्ल्ड से पूरी की है। इसके अलावा राधिका मर्चेंट ने राजनीति और अर्थशास्त्र में अपना ग्रेुजएशन पूरा किया है। ग्रेुजएशन के बाद राधिका मर्चेंट सेल्स प्रोफेशनल के तौर पर रियल एस्टेट फर्म में काम कर रही हैं। वहीं राधिका को डांसिंग का भी बेहद शौक है। वे एक बेहतरीन भरतनाट्यम डांसस हैं। जियो वर्ल्ड सेंटर के ग्रैंड थिएटर बीकेसी के दौरान उन्होंने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox