गजब की अंग्रेजी बोलकर इंटरनेट पर हिट हुआ दिल्ली का रिक्शेवाला, विदेशी पर्यटक भी हो गए इम्प्रेस , वीडियो वायरल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गजब की अंग्रेजी बोलकर इंटरनेट पर हिट हुआ दिल्ली का रिक्शेवाला, विदेशी पर्यटक भी हो गए इम्प्रेस , वीडियो वायरल

मानसी शर्मा / –  अगर आप मानते हैं कि सिर्फ ऊंची इमारतों में रहने वाले शहरी लोग ही अंग्रेजी बोलते हैं तो भैया.. यह वीडियो आपके लिए है। इस रिक्शावाले ने उन तमाम लोगों की सोच को बदलने का काम किया है। साथ ही अगर आप मानते हैं कि अंग्रेजी सिखना बड़ा ही मुश्किल काम है तो इन रिक्शावाले से प्रेरणा भी ले सकते हैं, जिसने बता दिया कि जब इच्छा और जुनून हो तो आदमी कुछ भी सीख सकता है। यही वजह है कि इस रिक्शेवाले का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग उसकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

यह क्लिप इंस्टाग्राम हैंडल @your_daily_guide99 से 8 फरवरी को पोस्ट किया गया था, जिसके कैप्शन में लिखा गया- समझाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। इस इंस्टा पोस्ट को न्यूज लिखे जाने तक 37 लाख से अधिक लाइक्स और 40.2 मिलियन (4 करोड़ से अधिक) व्यूज मिल चुके हैं। जबकि 20 हजार से ज्यादा यूजर्स ने कमेंट किए हैं। अधिकतर यूजर्स रिक्शा चालक के आत्मविश्वास और अंग्रेजी बोलने के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

इस वायरल क्लिप में हम देख सकते हैं कि रिक्शा चालक विदेशी सवारी को पुरानी दिल्ली के बारे में बता रहा है। उसके रिक्शे पर सवार कपल खुद को ब्रिटेन का बताता है। शख्स उनसे कहता है- मैं आपको बाजार में लेकर जाऊंगा जहां तरह-तरह की दुकाने हैं। यहां की गलियां बहुत पतली हैं। ऐसे में अगर आपको कुछ खरीदना या फिर फोटोग्राफी करनी हो तो मुझे बता दीजिएगा, मैं रूक जाऊंगा। इसके अलावा वह अपने रिक्शा को हेलीकॉप्टर कहकर भी संबोधित करता है। पास मौजूद व्यक्ति रिक्शा चालक की सवारी के साथ हुई इस बातचीत को कैद कर उसकी सरहाना करता है, जिस पर शख्स थैंक्यू बोलता है।

https://www.instagram.com/reel/C3FSG3yPMud/?utm_source=ig_embed&ig_rid=11afd5b3-f710-457f-8526-54e7e3aa84a8

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox