
उत्तराखंड/पिथौरागढ़/- दीपावली को बाजारों में खासी रौनक देखने को मिली। जिलेभर में प्रकाश पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया गया। इस बार जिलेभर में डेढ़ से दो करोड़ रुपये के पटाखे जलाने का अनुमान है। दीपावली का कुल कारोबार 15 करोड़ रुपये से ऊपर होने का अनुमान है। दीपावली का कुल कारोबार पिछले वर्ष की तुलना में 3 करोड़ रुपये अधिक है।
दीप पर्व पर लोग सुबह से ही दुकानों में खरीददारी के लिए पहुंचने लगे थे। जिला मुख्यालय के देवसिंह खेल मैदान में पटाखा बाजार लगा था। पटाखा बाजार में देर शाम तक लोगों ने खरीददारी की। शाम होते-होते घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान बिजली की रोशनी से जगमग हो गए। शाम को लोगों ने क्षेत्र के मंदिरों में दीये जलाए। घरों में मां महा लक्ष्मी की पूजा की। इसके बाद पटाखा फोड़ने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चला। गंगोलीहाट, गणाईगंगोली, बेड़ीनाग, थल, डीडीहाट, नाचनी, अस्कोट, मुनस्यारी, मदकोट, धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट, कनालीछीना, झूलाघाट, वड्डा समेत तमाम बाजारों में खूब भीड़भाड़ रही। लोगों ने देर शाम तक खरीददारी की।
एसएसबी के अधिकारियों को बांटी दिवाली की मिठाई
धारचूला। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों ने दीपावली पर्व पर एसएसबी के अधिकारियों ने नेपाल प्रहरी के अधिकारियों को मिठाई बांटी। एसएस के उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने नेपाल प्रहरी के नायब उप निरीक्षक डंबर बहादुर बिष्ट को मिठाई सौंपी और दीपावली की शुभकामना दी। इस दौरान दोनों देशों के सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।





More Stories
UK :प्रशासन का छापा, मदरसे सील ! DM के निर्देशन में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर एक्शन
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण