मानसी शर्मा / – राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में पहुंची है। इस दौरान उन्होंने गुमला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी ने पर तंज कसते हुए कहा कि PM मोदी अपने आपको OBC कहते हैं।लेकिन फिर कंफ्यूज हुए और कहने लगे कि देश में सिर्फ दो जातियां हैं। अमीर और गरीबइसलिए पहले वे तय कर लें कि हिंदुस्तान में जातियां हैं या नहीं हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि देश में करीब 8% आदिवासी, 15% दलित, 50% OBC वर्ग के लोग हैं।इसलिए हम चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो। किसकी कितनी आबादी है, ये सभी को पता चले। PM मोदी जातिगत जनगणना करवाएं, घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा अन्याय का है। युवा बेरोजगार हैं। PSUs बंद हो रहे हैं। महंगाई बढ़ रही है। जातिगत जनगणना नहीं हो रही। आरक्षण में 50% की लिमिट लगी है। किसानों और श्रमिकों के साथ अन्याय हो रहा है। हम इन सभी अन्याय के खिलाफ लड़ने निकले हैं।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत