राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- वे तय कर लें कि हिंदुस्तान में जातियां हैं या नहीं हैं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- वे तय कर लें कि हिंदुस्तान में जातियां हैं या नहीं हैं

मानसी शर्मा / –  राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में पहुंची है। इस दौरान उन्होंने गुमला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी ने पर तंज कसते हुए कहा कि PM मोदी अपने आपको OBC कहते हैं।लेकिन फिर कंफ्यूज हुए और कहने लगे कि देश में सिर्फ दो जातियां हैं। अमीर और गरीबइसलिए पहले वे तय कर लें कि हिंदुस्तान में जातियां हैं या नहीं हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि  देश में करीब 8% आदिवासी, 15% दलित, 50% OBC वर्ग के लोग हैं।इसलिए हम चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो। किसकी कितनी आबादी है, ये सभी को पता चले। PM मोदी जातिगत जनगणना करवाएं, घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा अन्याय का है। युवा बेरोजगार हैं। PSUs बंद हो रहे हैं। महंगाई बढ़ रही है। जातिगत जनगणना नहीं हो रही। आरक्षण में 50% की लिमिट लगी है। किसानों और श्रमिकों के साथ अन्याय हो रहा है। हम इन सभी अन्याय के खिलाफ लड़ने निकले हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox