
मानसी शर्मा / – उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक सगे भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को कलंकित कर दिया। फिर उसके बाद गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी और भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल, मामला कासगंज जिले के पटियाली कोतवाली क्षेत्र का है। जहां 3 फरवरी 2024 की आधी रात को एक 19 वर्षीय भाई, जो अपनी 17 वर्षीय सगी बहन के साथ घर में सो रहा था, उसने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने के बाद अपने बगल में सो रही अपनी नाबालिग बहन के साथ बलात्कार किया। मामला खुल जाने के डर से उसने अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में संजू ने पूरी घटना का खुलासा पुलिस के सामने कर दिया।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
मृतक के चाचा राधेश्याम पुत्र कुंवरपाल पाल ने अपने भतीजे संजू पुत्र स्वर्गीय ताराचंद के खिलाफ 4 फरवरी 2024 को कोतवाली पटियाली में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। आज पुलिस ने आरोपी संजू को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी संजू ने बताया कि वह अपनी नाबालिग बहन के साथ घर पर अकेला था और उसकी मां रिश्तेदारों के यहां गई हुई थी। वह अपनी बहन के पास लेटा था और उसने अपनी बहन के साथ बलात्कार किया। तब उसे डर था कि कहीं वह यह बात किसी को बता न दे। जिसके चलते उसने अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस को मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा