PAYTM की डूबती नईया को अंबानी देंगे सहारा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 PAYTM की डूबती नईया को अंबानी देंगे सहारा

मानसी शर्मा / –  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा Paytmपर प्रतिबंध लगाने के बाद लोगों को डर है कि उनका पैसा सुरक्षित रहेगा या नहीं। इस बीच चर्चा है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी की Jioफाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड Paytmके वॉलेट बिजनेस को खरीद सकती है। लेकिन अब इस खबर पर सच्चाई सामने आ गई है। इस मामले को लेकर Paytmकी मालिक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस और Jioफाइनेंशियल्स ने अपनी सफाई दी है। हालांकि एचडीएफसी बैंक द्वारा Paytmको बचाने की चर्चा है, लेकिन बैंक की ओर से इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Jioफाइनेंशियल ने क्या कहा?

अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी Jioफाइनेंशियल सर्विसेज ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि वह ‘Paytmवॉलेट’ खरीदने के संबंध में वन97 कम्युनिकेशंस के साथ किसी भी बातचीत के पक्ष में नहीं है। Jioफाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि इसे लेकर मीडिया में चल रही सभी खबरें अटकलें हैं। हम ऐसी किसी बातचीत में शामिल नहीं हैं।’

Paytmने भी दी अपनी सफाई

इस बीच Paytmने भी इस मामले पर सफाई दी है। शेयर बाजारों ने भी इसे लेकर स्पष्टीकरण मांगा था। Paytmने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि Jioफाइनेंशियल के साथ किसी भी तरह की डील की बात मनगढ़ंत है। इसका कोई आधार नहीं है और यह तथ्यात्मक रूप से ग़लत है।

गौरतलब है कि RBI ने Paytmपेमेंट्स बैंक की सेवाओं पर रोक लगा दी है। पेमेंट्स बैंक कोई भी नई जमा स्वीकार नहीं कर सकता है, जबकि मार्च 2022 से नए ग्राहक जोड़ने पर प्रतिबंध है। RBI ने Paytmपेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को अपना पैसा खर्च करने के लिए 29 फरवरी तक का समय दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox