
मानसी शर्मा / – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक कार्यक्रम-‘विकसित भारत, विकसित गोवा 2047’ के तहत 1330 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि गोवा सुंदर समुद्र तटों, प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। देश, विदेश के पर्यटकों का पसंदीदा गंतव्य गोवा ही है। गोवा की इस धरती ने कई महान संतों, कलाकारों, विद्वानों को जन्म दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि यहां अलग-अलग समाज के लोग, अलग-अलग धर्म को मानने वाले लोग एक साथ रहते हैं। गोवा के यही लोग जब बार-बार भाजपा सरकार चुनते हैं तो इसका संदेश पूरे देश को जाता है। उन्होंने कहा कि देश में कुछ दलों ने हमेशा डर, झूठ फैलाने की कोशिश की लेकिन गोवा ने ऐसे दलों को करारा जवाब दिया है।
अपने संबोधन में PM मोदी ने कहा, “केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में से कई योजनाओं में गोवा 100% सैचुरेशन प्राप्त कर चुका है। हम सब जानते हैं कि जब सैचुरेशन होता है तो भेदभाव खत्म हो जाता है। जब सैचुरेशन होती है तो लोगों को अपना हक पाने के लिए रिश्वत नहीं देनी होती इसलिए मैं कहता हूं कि सैचुरेशन ही वास्तविक धर्मनिरपेक्षता है, वास्तविक सामाजिक न्याय है।
गोवा के अंदरूनी इलाकों में इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिले- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि गोवा के अंदरूनी इलाकों में इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिले। इसका फायदा सीधे उन इलाकों में रहने वाले लोगों को होगा। जब गोवा के गांवों में पर्यटक पहुंचेंगे तो वहां रोजगार के ज्यादा अवसर तैयार होंगे।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा