RAM MANDIR में उमड़ी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन का बड़ा फैसला, अब रात तक होंगे रामलला के दर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

RAM MANDIR में उमड़ी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन का बड़ा फैसला, अब रात तक होंगे रामलला के दर्शन

मानसी शर्मा / –  अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को आम जनता के दर्शन के लिए मंदिर खोल दिया गया। जिसके बाद मंदिर में भारी जनसैलाब उमड़ा। 5 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने रामलला के दर्शन के समय को बढ़ाने का फैसला लिया है। श्रद्धालु अब रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन कर पाएंगे। दरअसल, पहले दर्शन का समय शाम सात बजे तक ही था।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, करीब 5 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में मौजूद हैं और लगाता रामभक्तों का आना जारी है। ऐसे में जिला प्रशासन ने रामभक्तों से अपील की है कि वो 10-15दिन बाद अयोध्या आएं और रामलला के दर्शन करें। इसके साथ ही यूपी सरकार ने वीवीआईपी से भी अगले 10 दिनों तक मंदिर न आने की अपील की है। यूपी सरकार ने कहा है कि अगर आएं तो प्रशासनया श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट को बता कर ही आएं।

10 दिनों तक ना आएं वीवीआईपी

जिससे, उन्हें बेहतर सुविधा दिया जा सके। साथ ही ये भी कहा है कि अभी भीड़ बहुत ज्यादा है। ऐसे में वीवीआईपी मेहमानों को 10 दिनों के लिए अयोध्या यात्रा का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित करना होगा। जाहिर तौर पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश भर से रामभक्तों के अयोध्या आने का सिलसिला काफी तेज हो गया है। अयोध्या की सड़कों से लेकर मंदिर परिसर तक राम भक्तों का सैलाब आया हुआ है।

प्रशासन के लिए खड़ी हो रही मुश्किलें

हर तरफ लोग ही लोग हैं। प्रशासन के लिए भक्तों की भीड़ को कंट्रोल करना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। एक दिन में 5-5 लाख लोग तक अयोध्या पहुंच रहे हैं। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने कई तैयारियां की हैं साथ हीं लोग अधिक संख्या में दर्शन कर सकें इसलिए रात 10  बजे तक दर्शन की अनुमति दी गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox