असम राइफल्स के जवान नें अपने ही सहयोगियों पर की फायरिंग, फिर खुद को गोली से उड़ाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

असम राइफल्स के जवान नें अपने ही सहयोगियों पर की फायरिंग, फिर खुद को गोली से उड़ाया

मानसी शर्मा / –  मणिपुर में असम राइफल्स के एक जवान ने अपने ही सहयोगियों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद उसने खुद को गोली मार ली। दरअसल, असम राइफल्स के जवान ने इंडो-म्यांमार बॉर्डर के पास छह सहयोगियों पर फायरिंग कर दी। वहीं इस घटना के बाद असम राइफल्स ने कहा है कि इस मामले का सूबे में जारी हिंसा से लेना-देना नहीं है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना बुधवार की सुबह ऐसे समय हुई जब जवान चुराचांदपुर के अपने घर से छुट्टी बिताने के बाद लौटा था। यह घटना भारत-म्यांमार के पास दक्षिण मणिपुर में असम राइफल्स बटालियन के अंदर हुई है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई और सुरक्षा बलों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

घरवालों से की जाएगी बातचीत

दूसरी तरफ, फायरिंग के लिए इस्तेमाल हुए राइफल को कब्जे में ले लिया गया है और जांच शुरू हुई है किस वजह से असम राइफल्स के जवान ने इस वारदात को अंजाम दिया, यह समझने के लिए उसके घर वालों से भी बात की जाएगी। पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी कि फायरिंग के बाद खुदकुशी करने वाले जवान के मोबाइल को कब्जे में लिया जा रहा है ताकि आखरी बातचीत को ट्रैक किया जा सके।

सोशल मीडिया अकाउंट पर दी जानकारी

मणिपुर के पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है,”दक्षिण मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के करीब तैनात असम राइफल्स बटालियन में असम राइफल्स के एक जवान के हाथों गोलीबारी की घटना हुई है। असम राइफल्स के एक जवान ने अपने सहयोगियों पर गोलीबारी की, जिसमें उनमें से छह घायल हो गए (सभी घायल गैर-मणिपुरी हैं) ); बाद में जवान ने खुद को गोली मार ली।”

इसके साथ ही पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये भी लिखा,”इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, इस तथ्य को देखते हुए कि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। असम राइफल्स की सभी बटालियनों में सभी वर्गों के लोग हैं जिसमें मणिपुर के अलग-अलग समुदायों के लोग भी शामिल हैं। मणिपुर में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए समाज के ध्रुवीकरण के बावजूद सभी सुरक्षाकर्मी एक साथ रह रहे हैं और काम कर रहे हैं।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox