‘INDIA’ गठबंधन में पड़ी दरार, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगी ममता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘INDIA’ गठबंधन में पड़ी दरार, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगी ममता

मानसी शर्मा / –  पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल में ‘एकला चलो रे’का पथ अपना लिया है। जिसके बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’टूट गया है। दरअसल, ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने कांग्रेस और लेफ्ट पर निशाना साधा है और कहा है वो किसी से भी तालमेल नहीं करेंगी। ममता बनर्जी ने कहा, मेरा प्रस्ताव नहीं माना गया इसलिए अकेले लड़ेंगे।

बंगाल में नहीं दी जानकारी

ममता बनर्जी ने कहा, कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का निमंत्रण नहीं दिया। और ना ही बंगाल में यात्रा की जानकारी दी।बता दें, बीते दिन राहुल गांधी ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में यह कहा था कि ममता बनर्जी और नीतीश कुमार समेत अन्य गठबंधन सहयोगियों के प्रमुख नेताओं को भी बुलाया जाएगा।

कांग्रेस पर बरसीं ममता

साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि इन सबको लेकर हमसे किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं की गई। ये पूरी तरह गलत है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी कांग्रेस पर जमकर बरसीं। ममता बनर्जी ने कहा कि हमने पहले ही कह दिया है कि कांग्रेस 300 सीटों पर चुनाव लड़े और क्षेत्रीय दलों को अपने क्षेत्र में बीजेपी से मुकाबला करने दिया जाए। उन्होंने ये भी कहा कि क्षेत्रीय दल एक साथ रहेंगे लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अगर वह हस्तक्षेप करेंगे तो हमें फिर से विचार करना होगा।  

कांग्रेस पर खड़े किए सवाल

उन्होंने गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस के करने को लेकर भी सवाल खड़े किए। जाहिर तौर पर टीएमसी ने साफ किया था कि वह कांग्रेस को दो सीटें देगी। कांग्रेस को 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 में से  दो सीटों पर जीत हासिल की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox