मानसी शर्मा / – पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी बार शादी कर ली है। ये शादी उस वक्त हुई जब सानिया मिर्जा से उनके अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद को अपना जीवनसाथी चुना है। शादी की तस्वीरें खुद शोएब मलिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।
सना की भी ये दूसरी शादी
जिस सना जावेद से शोएब ने शादी की, वह भी तलाकशुदा हैं। पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक सना जावेद ने 2020 में उमैर जसवाल से शादी की, लेकिन जल्द ही यह बात सामने आ गई कि इस जोड़े के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बाद में दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक-दूसरे की तस्वीरें डिलीट कर दीं और फिर खबर आई कि दोनों ने तलाक ले लिया है।
आपको बता दें कि,28 साल की सना जावेद पाकिस्तान के कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं, उनके कई मशहूर शोज हैं जिनमें ऐ मुश्त-ए-खाक, डंक और अन्य शामिल हैं। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।
इससे पहले भी कर चुके है बिना तलाक दिए शादी
शोएब ने 2010 में सानिया से शादी की। तब आयशा सिद्दीकी सामने आईं और सभी को बताया कि वह शोएब की पहली पत्नी हैं और वह उन्हें तलाक दिए बिना दोबारा शादी नहीं कर सकते। उस वक्त शोएब ने आयशा के साथ किसी भी तरह के रिश्ते से इनकार किया था। लेकिन मामला बढ़ने के बाद उन्होंने आयशा को तलाक दे दिया। सानिया से शादी के बाद शोएब ने अपनी पहली पत्नी आयशा को तलाक दे दिया था।


More Stories
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता
राहुल गांधी, बोले- “यह महिलाओं को अधिकार देने का नहीं
नासिक की आईटी कंपनी में गंभीर आरोपों की जांच तेज
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान