
नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नागलोई रोड़ पर स्थित ऐतिहासिक दादा बंसी की प्याऊ पर मंगलवार को यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन दिचाऊं कलां वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने किया। इस ऐतिहासिक प्याऊ पर दिचाऊं गांव के पूर्व थानेदार धर्मबीर सिंह ने अपने दादा बंसीलाल की स्मृति में हनुमान मंदिर का निर्माण कराया है जिसका पहला भंडारा आज किया गया है। प्रभु इच्छा पर चले इस भंडारें में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस संबंध में पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि दादा बंसी की प्याऊ एक ऐतिहासिक धरोहर है। इस प्याऊ का निर्माण अंग्रेजों के समय में दादा बंसीलाल ने कराया था। यहां एक अंग्रेज अफसर ने पानी पिया था जिसके बाद दादा बंसी की प्याऊ आलेखों में आ गई थी।

पार्षद महोदया ने भंडारें में स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया और दादा बंसी को श्रद्धाजंलि अर्पित की। वहीं इस अवसर पर थानेदार धर्मबीर सिंह ने बताया कि 16 जनवरी को दादा बंसी की यादगार का पत्थर लगाया गया है तथा मंदिर में सभी देवी-देवताओं की मूर्ति लगाई गई है। हमारा परिवार अब हर साल दादा बंसी की याद में हनुमान मंदिर में यज्ञ व भंडारे का आयोजन करेगा। इस अवसर पर थानेदार धर्मबीर सिंह, आनन्द कुमार, डा. सज्जन कुमार, डा. मनीषा शौकीन, नीरज शौकीन, नीशा शौकीन तथा विशाल शौकीन ने भी दादा बंसी को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। मंदिर के साथ एक होम्योपैथी की डिस्पैंसरी भी खोली जा रही है जिसमें गरीबों का ईलाज किया जायेगा।





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, शेष के लिए सुबह 6 बजे से फिर शुरू होगा अभियान, CM ने खुद संभाली कमान
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
गुभाना गांव में शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया नमन।