अयोध्या में विराजेंगे श्रीराम, इस्कॉन द्वारका में 1 लाख 8 हजार दीपों से होगा चरणवंदन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अयोध्या में विराजेंगे श्रीराम, इस्कॉन द्वारका में 1 लाख 8 हजार दीपों से होगा चरणवंदन

-16 से 22 जनवरी तक जगमगायेगा इस्कॉन द्वारका मंदिर, दिल्ली में प्रेम और प्रकाश के दीपों से मनेगी दीवाली

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- धार्मिक आस्था की प्रतीक अयोध्या नगरी में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में राम-लला की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियाँ जहाँ जोरों पर हैं, वहीं इस्कॉन द्वारका ने भी दिल्ली द्वारका नगरी को दीयों से जगमगाने की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। दीप प्रज्ज्वलन भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक अद्भुत अंग होने के साथ-साथ हर्षोल्लास का सूचक भी है, इसलिए भगवान श्रीराम के अपने धाम में स्थापना की खुशी में पूरे जहाँ पूरे भारतवर्ष सहित संपूर्ण विश्व में लाखों-करोड़ों दीये जगमगाएँगे, वहीं इस्कॉन द्वारका दिल्ली में भगवान श्रीराम के स्वागत में 1 लाख 8 हजार भक्त आएँगे और प्रेम और प्रकाश के एक-एक दीप जलाएँगे।

इसी खुशी में कई दिन पहले ही प्रत्येक नगरवासी के चेहरे पर ऐसा ही उल्लास दिखेगा, जैसे त्रेता युग में अयोध्यावासियों के हर घर, हर गली-नुक्कड़ और उनके कण-कण में समाया था।दिल्लीवासी भी दीपोत्सव के रूप में दीवाली मनाकर मानो इसी खुशी की अनुभूति करना चाहते हैं।
            त्रेता युग में भगवान श्रीराम 14 वर्षों के वनवास के बाद आए थे और उनके आगमन पर अयोध्यावासियों ने प्रसन्नता के दीप जलाए थे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में श्रीराम मंदिर की स्थापना बरसों से तमाम भारतीयों का बहुप्रतीक्षित स्वप्न भी अब पूरा होने जा रहा है। अपने धाम अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव में श्रीराम जी के स्वागत के दौरान जैसे आनंद और उल्लास की वर्षा होगी, वैसी ही अनुभूति इस्कॉन द्वारका भी नगरवासियों को देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए कई दिन पूर्व ही मंदिर आने वाले भक्तों द्वारा दीपोत्सव का सिलसिला आरंभ हो जाएगा।
               गौरतलब है कि 16 से 22 जनवरी तक श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश मंदिर में भगवान श्रीराम के स्वागत में भक्तों द्वारा प्रेम और प्रकाश के 1 लाख 8 हजार दीप अर्पण कर दीवाली मनाएँगे। दीपोत्सव के इस महा महोत्सव में दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों से आए भक्त तो भाग लेंगे ही, दूरदराज में बैठे हुए आमजन भी गूगल फॉर्म (https://forms.gle/CcdMqaDPnUegtbWy8) के जरिए अपनी भागीदारी दर्ज कर दीपोत्सव के इस त्योहार को सफल बना सकते हैं। भगवान श्रीराम के स्वागत की धूमधाम में उनके चरणों में दीपों की यह अनुपम भेंट आपके लिए मंगलमय साबित होगी।
            अयोध्या से उत्सव का सीधा प्रसारण इस्कॉन द्वारका मंदिर प्रांगण में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा, जिससे यहाँ आने वाले सभी दर्शनार्थी उस पल की खुशी को अनुभव कर सकें। चारों ओर मंदिर की सजावट जगमगाते दीयों एवं रंगबिरंगी रंगोली से की जाएगी। पूरा दिन प्रसादम वितरित किया जाएगा। वरिष्ठ वैष्णवों एवं युवा भक्तों के द्वारा मंदिर में 24 घंटे हरिनाम संकीर्तन होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox