द्वारका में नही बच पायेंग अपराधी, अपराध पर हर हाल में लगेगी लगाम- एसीपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका में नही बच पायेंग अपराधी, अपराध पर हर हाल में लगेगी लगाम- एसीपी

-पुलिस-पब्लिक मीटिंग में डाबड़ी के नवनियुक्त एसीपी ने अपराध पर अंकुश लगाने का दिया आश्वासन, सोलंकी के पी-4 फार्मूले की सराहना

द्वारका/नई दिल्ली/- मधु विहार वार्ड एवं आस पास के इलाकों में बढ़ती चोरी एवं अवांछित तत्वों द्वारा अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ने को लेकर पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमे डाबड़ी थाने के नव नियुक्त युवा एसीपी अभिषेक गुप्ता के साथ-साथ थानाध्यक्ष धनंजय प्रताप सिंह, बिंदापुर थाने के एसएचओ राजेश मलिक एवं जिला द्वारका के एसीपी ट्रैफिक करण सिंह राणा ने गरम जोशी के साथ हिस्सा लिया। सोलंकी मार्केट प्रधान कार्यालय पर आयोजित इस सभा में मधु विहार वार्ड के निवासियों, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों सहित अनेक गण मान्य लोग शामिल हुए।

पुलिस अधिकारियों के समक्ष वक्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं को रखा और क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों से अवगत कराया। इस सभा के आयोजक राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने लोगों की ओर से प्रमुख समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया, जिनमे प्रमुख थीं स्ट्रीट लाइटों की चोरी, नशेड़ियों द्वारा चोरी की वारदात एवं अतिक्रमण तथा रेहड़ी पटरी वालों द्वारा सड़कों पर कब्जा करना। इसके जवाब में थाना बिंदापुर के एसएचओ ने कहा कि यदि पुलिस एवं जनता एक साथ समन्वय कर कार्य करेंगे तो काफी हद तक अपराध पर काबू पाया जा सकता है। डाबड़ी थाने के एसएचओ ने बड़ी शालीनता से लोगों से आग्रह किया कि चोरी रोकने के लिए हम लोगों के प्रयास के अतिरिक्त आप सब को मिलकर एक पहरेदार की व्यवस्था करनी चाहिए। एसीपी ट्रैफिक ने भी भरसक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डाबड़ी थाने के नव नियुक्त एसीपी अभिषेक गुप्ता ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पूरी निष्ठा से सहयोग करने की बात कही तथा सोलंकी के पी-4 फार्मूले की सराहना की जिसके अंदर उन्होंने राय दी थी कि पुलिस, पब्लिक, प्रेस और आरडब्ल्यूए प्रधान एक साथ काम करें तो अपराध पर अंकुश अवश्य लगेगा।

आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान तथा फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सोलंकी ने एसीपी डाबड़ी के साथ-साथ सभी अधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा सभी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। फेडरेशन के महासचिव एडवोकेट राकेश कुमार ने लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील की तथा अपने किरायदारों तथा नौकरों का पुलिस वेरिफिकेशन करने को कहा जिसे सभी पुलिस अधिकारियों ने दोहराया। सभा के नियमों का ध्यान रखते हुए महासचिव जगदीश नैनवाल ने मंच संचालन किया। कोषाध्यक्ष सुशील तोमर ने अधिकारियों के सम्मान में सहयोग किया। सभा में उपस्थित लोगों में जय हिंद अपार्टमेंट के प्रधान सतबीर दहिया, विजवासन फेडरेशन के अध्यक्ष रवींद्र सोलंकी, मधु विहार फेडरेशन के अध्यक्ष सुरेश गाल्यान, प्रधान सतीश जैन, हरिश्चंद्र राय, आर के शर्मा, सतवीर, किरण रॉय, अनपूर्णा राणा, महेश वर्मा, सुरेश लाला, जमींदार भारती, रमेश झा, मटियाला के संतोष गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox