द्वारका स्पेशल स्टाफ पुलिस ने एक नये गैंग का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका स्पेशल स्टाफ पुलिस ने एक नये गैंग का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

-आरोपियों से एक अत्याधुनिक पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और तीन चाकू किये बरामद -आरोपी क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करने को फायरिंग कर फैला रहे थे दहशत

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 13 जनवरी को मोहन गार्डन में हुई फायरिंग मामले में द्वारका स्पेशल स्टाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से एक अत्याधुनिक पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और तीन चाकू बरामद किये है। पुलिस ने पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी कर मोहन गार्डन क्षेत्र में पनप रहे एक नये गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए फायरिंग कर लोगों में दहशत फैलाना चाहते थे। पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
            इस संबंध में द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को मोहन गार्डन पुलिस को एक शिकायत मिली थी जिसमें कुछ लड़कों द्वारा एक घर के बाहर फायरिंग करने की शिकायत दी गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी। जिसपर डीसीपी ने मामले की जांच स्पेशल स्टाफ को सौंप दी। एसीपी ऑपरेशन रामअवतार ने इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेत्त्व में  एसआई राकेश, एचसी कुलदीप, राजकुमार, राजकुमार, देवप्रकाश, बच्चू, सिपाही रवि और उपेन्दग की एक टीम बनाई और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। स्पेशल स्टाफ की टीम ने कार्यवाही करते हुए एक गुप्त सूचना के आधार पर विपिन गार्डन में छठ घाट रोड़ पर अपना जाल बिछाकर पांच आरोपियों आयुष, डिंपल, दानिश, अनीश और जितेन्द्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक अत्याधुनिक पिस्तौल, 04 जिंदा कारतूस और 03 बटनदार चाकू बरामद किए गए। अवैध हथियारों की बरामदगी के संबंध में पीएस मोहन गार्डन में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 17/24यू/एस 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
          पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान (1) आयुष निवासी आर-ब्लॉक, संजीवनी स्कूल के पास, मोहन गार्डन, दिल्ली, उम्र 19 साल, (2) डिंपल निवासी फेज-5, ओमविहार, उत्तम नगर, दिल्ली, उम्र 19 वर्ष, (3) दानिश निवासी राहुल चौक, मोहन गार्डन, दिल्ली, उम्र 19 वर्ष, (4) अनीश निवासी विकास नगर, प्रेस एन्क्लेव, उत्तम नगर, दिल्ली, उम्र 19 वर्ष, और (5) जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी मोहन डेयरी, मोहन गार्डन, दिल्ली, उम्र 27 वर्ष के रूप में की है। अरोपियों ने शिकायत को लेकर पीएस मोहन गार्डन की एफआईआर संख्या 12/24 में अपनी संलिप्तता भी कबूल की। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे अपने क्षेत्र में अपना वर्चस्व चाहते हैं, और वे सभी स्थानीय गैंगस्टर विक्की टक्कर से प्रेरित हैं और आमतौर पर उसके यूट्यूब वीडियो देखते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox