शोएब मलिक ने तोड़ा सानिया का दिल! इस एक्ट्रेस के साथ रचाई तीसरी शादी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शोएब मलिक ने तोड़ा सानिया का दिल! इस एक्ट्रेस के साथ रचाई तीसरी शादी

मानसी शर्मा / –  पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी बार शादी कर ली है। ये शादी उस वक्त हुई जब सानिया मिर्जा से उनके अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद को अपना जीवनसाथी चुना है। शादी की तस्वीरें खुद शोएब मलिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।

सना की भी ये दूसरी शादी

जिस सना जावेद से शोएब ने शादी की, वह भी तलाकशुदा हैं। पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक सना जावेद ने 2020 में उमैर जसवाल से शादी की, लेकिन जल्द ही यह बात सामने आ गई कि इस जोड़े के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बाद में दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक-दूसरे की तस्वीरें डिलीट कर दीं और फिर खबर आई कि दोनों ने तलाक ले लिया है।

आपको बता दें कि,28 साल की सना जावेद पाकिस्तान के कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं, उनके कई मशहूर शोज हैं जिनमें ऐ मुश्त-ए-खाक, डंक और अन्य शामिल हैं। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

इससे पहले भी कर चुके है बिना तलाक दिए शादी

शोएब ने 2010 में सानिया से शादी की। तब आयशा सिद्दीकी सामने आईं और सभी को बताया कि वह शोएब की पहली पत्नी हैं और वह उन्हें तलाक दिए बिना दोबारा शादी नहीं कर सकते। उस वक्त शोएब ने आयशा के साथ किसी भी तरह के रिश्ते से इनकार किया था। लेकिन मामला बढ़ने के बाद उन्होंने आयशा को तलाक दे दिया। सानिया से शादी के बाद शोएब ने अपनी पहली पत्नी आयशा को तलाक दे दिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox