RAM MANDIR को लेकर हरभजन सिंह का बड़ा बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

RAM MANDIR को लेकर हरभजन सिंह का बड़ा बयान

मानसी शर्मा / –  पूरे देशभर में हर गली-मोहल्ले में राम नाम के जयकारे सुनाई दें रहे है, राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इस बीच जहां 22 जनवरी को राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के लिए दुनिया भर के नेताओं, अभिनेताओं और खेल सितारों को अयोध्या आने का निमंत्रण दिया जा रहा है, वहीं विपक्षी दल यह कहकर आने से इनकार कर रहे हैं कि यह बीजेपी सरकार और पीएम मोदी का एक राजनीतिक एजेंडा है। खैर, इस बीच पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह का दिन एक ऐतिहासिक दिन होगा। वह अयोध्या जाएंगे और अगर किसी पक्ष को बुरा लगेगा तो ठीक है। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में आने की अपील भी की।

“मैं धर्म और ईश्वर में दृढ़ विश्वास रखता हूं,मंदिर जरूर जाऊंगा”

मीडिया से बातचीत में सिंह ने कहा- देश की जनता को मेरी शुभकामनाएं। भगवान राम मंदिर का अभिषेक होने जा रहा है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर आशीर्वाद लें। यह एक ऐतिहासिक दिन है। यह हर किसी का है। यह बड़ी बात है कि भगवान राम का मंदिर उनकी जन्मभूमि पर बन रहा है। सभी को जाना चाहिए।

आप नेता ने आगे कहा- मैं मंदिर जरूर जाऊंगा। मैं धर्म और ईश्वर में दृढ़ विश्वास रखता हूं। मैं आशीर्वाद लेने के लिए हर मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में जाता हूं। जब भी मौका मिलेगा मैं मंदिर जाऊंगा। इसमें कोई संदेह नहीं है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे जीवनकाल में ही मंदिर की प्रतिष्ठा हो रही है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं, जिनके नेतृत्व में मंदिर का निर्माण हो रहा है।

‘इसमें किसी भी पार्टी को कोई परेशानी हो तो हो’

कांग्रेस द्वारा बीजेपी पर मंदिर समारोह का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाने पर उन्होंने कहा- ये अलग बात है, लेकिन मैं जाऊंगा। इसमें किसी भी पार्टी को कोई परेशानी हो तो हो। 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि पर भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को लेकर जहां अयोध्या नगरी उत्साह से भरी हुई है, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में तैयारियों का निरीक्षण किया और योजना पर संतोष व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox