मानसी शर्मा / – पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख की कार महबूबा मुफ्ती गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि अनंतनाग जाते समय बीच रास्ते में यह हादसा हुआ। PDP मीडिया सेल के मुताबिक, हादसे में महबूबा मुफ्ती पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे में उनके सुरक्षाकर्मी भी सुरक्षित हैं।
खानबल पीड़ितों से मिलने के लिए जा रही थीं महबूबा
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, खानबल में आग लगने की घटना के पीड़ितों से मिलने के लिए जा रही थीं। इस हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई। हालांकि, उनकी निजी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी को हल्की चोटें आई हैं।
आपको बता दें कि, कार का एक्सीडेंट होने के बाद भी पीडीपी प्रमुख पहले से तय यात्रा पर आगे निकल गईं। पार्टी के एक प्रवक्ता ने हादसे के बारे में बताया कि महबूबा सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। आग से अब्दुल गनी वानी, अशरफ पुशु, सज्जाद वानी, मुश्ताक हंडरू, निसार अहमद गड्डा, बेबी जान, मुख्तार अहमद और जावेद अहमद शकसाज के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस इस संबंध में जांच में जुटी है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे