महबूबा मुफ्ती की कार का एक्सीडेंट,  खानबल पीड़ितों से मिलने के लिए जा रही थीं महबूबा 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महबूबा मुफ्ती की कार का एक्सीडेंट,  खानबल पीड़ितों से मिलने के लिए जा रही थीं महबूबा 

मानसी शर्मा / – पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख की कार महबूबा मुफ्ती गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि अनंतनाग जाते समय बीच रास्ते में यह हादसा हुआ। PDP मीडिया सेल के मुताबिक, हादसे में महबूबा मुफ्ती पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे में उनके सुरक्षाकर्मी भी सुरक्षित हैं।

खानबल पीड़ितों से मिलने के लिए जा रही थीं महबूबा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, खानबल में आग लगने की घटना के पीड़ितों से मिलने के लिए जा रही थीं। इस हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई। हालांकि, उनकी निजी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी को हल्की चोटें आई हैं।

आपको बता दें कि, कार का एक्सीडेंट होने के बाद भी पीडीपी प्रमुख पहले से तय यात्रा पर आगे निकल गईं। पार्टी के एक प्रवक्ता ने हादसे के बारे में बताया कि महबूबा सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। आग से अब्दुल गनी वानी, अशरफ पुशु, सज्जाद वानी, मुश्ताक हंडरू, निसार अहमद गड्डा, बेबी जान, मुख्तार अहमद और जावेद अहमद शकसाज के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस इस संबंध में जांच में जुटी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox