विराट कोहली साउथ अफ्रीका सीरीज में खेलेंगे केवल टेस्ट, व्हाइट बॉल क्रिकेट से कोहली लेंगे ब्रेक 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विराट कोहली साउथ अफ्रीका सीरीज में खेलेंगे केवल टेस्ट, व्हाइट बॉल क्रिकेट से कोहली लेंगे ब्रेक 

मानसी शर्मा /- वन डे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। क्रिकेट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विराट साउथ अफ्रीका सीरीज में व्हाइट बॉल से खेलते नज़र नहीं आएंगे। वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट के लिए ही मौजूद रहेंगे। उन्होंने इस बात को लेकर बीसीसीआई को भी आगाह कर दिया है।
भारतीय टीम का अगला मिशन साउथ अफ्रीका का दौरा होगा, जहां टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी। दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर को तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगी। फिर 17 दिसंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी और फिर 26 दिसंबर से टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

एक क्रिकेट सूत्र के मुताबिक कोहली ने बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को बता दिया है कि उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट से ब्रेक चाहिए और वो तब वापस आएंगे जब उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना होगा। फिलहाल उन्होंने बीसीसीआई को बता दिया है कि वो रेड बॉल क्रिकेट खेलेंगे, जिसका मतलब ये है कि वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए मौजूद रहेंगे।

वर्ल्ड कप में जमकर चला था कोहली का बल्ला

भारत की मेजबानी में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। कोहली ने 11 मैचों की 11 पारियों में 95.62 की औसत से 765 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले थे। 765 रनों के साथ कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप के किसी भी एक एडीशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड इस दौरान तोड़ा था। 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox