
मानसी शर्मा /- हरियाणा के सोनीपत में बहालगढ़ में चौक पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार डाक पार्सल ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मृतक के परिजन देवेंद्र ने बताया कि कल देर शाम पप्पू 19साल,विक्की 27साल व परमवीर 20साल देर रात को सोनीपत शहर के पटेल नगर में अपने दोस्त की शादी समारोह में शिरकत करने के लिए आए थे। वहां से देर रात को दावत लेकर वापिस मोटर साइकिल पर सवार होकर सिंघु गांव दिल्ली वापस लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44पर बहालगढ़ चौक पर पहुंचने पर तेज रफ्तार डाक पार्सल ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर छोटे लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रक चालक हादसे के बाद फरार
देर रात कंट्रोल से सूचना मिली थी कि बहालगढ़ चौक पर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाए है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनो को सुपुर्द कर दिया जाएगा। वहीं ट्रक चालक हादसे के बाद फरार है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है जांच की जा रही है।





More Stories
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
गुभाना गांव में शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया नमन।
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
रन फॉर यूनिटी’ में BRG का धमाल, चारों ओपन कैटेगरी में चमके बहादुरगढ़ के धावक