ट्रक की चपेट में आकर हुई 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत , ट्रक चालक फरार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ट्रक की चपेट में आकर हुई 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत , ट्रक चालक फरार

मानसी शर्मा /- हरियाणा के सोनीपत में बहालगढ़ में चौक पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार डाक पार्सल ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों  को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मृतक के परिजन देवेंद्र ने बताया कि कल देर शाम पप्पू 19साल,विक्की 27साल व परमवीर 20साल देर रात को सोनीपत शहर के पटेल नगर में अपने दोस्त की शादी समारोह में शिरकत करने के लिए आए थे। वहां से देर रात को दावत लेकर वापिस मोटर साइकिल पर सवार होकर  सिंघु गांव दिल्ली वापस लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44पर बहालगढ़ चौक पर पहुंचने पर तेज रफ्तार  डाक पार्सल ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर छोटे लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक हादसे के बाद फरार

देर रात कंट्रोल से सूचना मिली थी कि बहालगढ़ चौक पर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाए है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनो को सुपुर्द  कर दिया जाएगा। वहीं ट्रक चालक हादसे के बाद फरार है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है जांच की जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox