नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/ – इस्कॉन मंदिर द्वारका में इस बार जन्माष्टी का त्यौहार खास होने जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण को पहली बार मंदिर में एक लाख व्यंजनों का भोग लगाया जायेगा तथा 100 किलो का केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया जायेगा। इस अवसर भगवान श्रीकृष्ण को पर्ल एकेडमी की छात्राओं द्वारा बनाई गई विभिन्न पोशाकें पहनाई जायेंगी।

उक्त जानकारी इस्कॉन द्वारका के मीडिया प्रभारी ने देते हुए बताया कि इस बार 6 और 7 सितंबर 2023 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित समारोह में कई विशेष आकर्षण होगे।
– 1 लाख भोग अर्पण (पहली बार)
– भगवान कृष्ण के साथ 100 किलो केक के साथ केक काटने की रस्म
– विशाल वॉटरप्रूफ पंडाल में एक साथ 41000 दर्शक मौजूद रहेंगे
– 5 लाख से ज्यादा लोग आएंगे दर्शन के लिए
– पर्ल एकेडमी की छात्राएं बनाएंगी भगवान की पोशाकें
– बाहरी लोगों के लिए ऑनलाइन डिजिटल आरती की व्यवस्था की जाएगी
– वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग लोगों के लिए विशेष व्यवस्था
उन्होने बताया कि कृष्ण जन्मोत्सव पर 7 दिन (1 सितंबर से 7 सितंबर) तक सुबह-शाम विशेष व्याख्यान दिए जाएंगे। इस अवसर पर नाटक, नृत्य प्रतियोगिता, प्रतियोगिता में द्वारका के विभिन्न स्कूलों के छात्र भाग लेंगे। सभी दर्शनार्थी के लिए प्रसाद की भी उचित व्यवस्था की गई है ताकि सब प्रसाद के रूप में भगवान श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त कर सकें।


More Stories
लाहौरी गेट थाना पुलिस ने सुलझाया सेंधमारी का मामला, शातिर चोर गिरफ्तार
वजीराबाद क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात वाहन चोर गिरफ्तार, तीन मामलों का खुलासा
सस्पेंशन पर टकराव: अनिल विज का एसपी को सख्त संदेश, ‘अधिकार नहीं तो पद छोड़ें’
दिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज़, 30 हजार खिलाड़ियों को मिलेगा मंच
हरियाणा में सियासी हलचल, सांसद कुमारी सैलजा ने सीएम सैनी को भेजा मांगों से भरा पत्र
Assam: पीएम मोदी ने बढ़ाई वायुसेना की ताकत, शुरू हुई पहली आपात लैंडिंग सुविधा