
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/ – आगामी 2 सितंबर से 6 सितंबर तक द्वारका के माउंट कार्मेल स्कूल में दिल्ली स्टेट टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। इसका शुभारंभ 2 सितंबर को ’माउंट कार्मेल स्कूल के प्रांगण में सभी टीमों की मौजूदगी में किया जायेगा।

इस टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए दिल्ली स्टेट के सचिव विपन मेहरा ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्घाटन स्कूल के डीन और डीटीटीए (एनडी) के सीनियर एवं अध्यक्ष, डॉ. माइकल विलियम्स, डीएसटीटीए के सचिव श्री राजू दुग्गल, अर्जुन पुरस्कार विजेता श्री मंजीत दुआ, डीएसटीटीए के पदाधिकारियों और ईसी सदस्यों के साथ करेंगे।
पॉंच दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में प्रतिदिन एक आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं के पदक समारोह की योजना बनाई गई है।
इस टूर्नामेंट से संबंधित समस्त रूपरेखा डीटीटीए (एनडी) के सचिव श्री विपिन मेहरा और डीटीटीए (एनडी) के ही सचिव श्री रजनीश शर्मा, द्वारा संयुक्त रूप से बनाई गई है ।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित