मुंबई में ’इं.डि.या’ गठबंधन की दूसरे दिन बैठक जारी, इसरो को दी गई बधाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुंबई में ’इं.डि.या’ गठबंधन की दूसरे दिन बैठक जारी, इसरो को दी गई बधाई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/भावना शर्मा/– मुंबई में गुरुवार को शुरू हुई विपक्षी गठबंधन ’इं.डि.या’ की बैठक का आज दूसरा दिन है। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इं.डि.या) के नेताओं की आज होने वाली औपचारिक बैठक में गठबंधन के संयोजक और लोगो पर फैसला नही हो पाया है। मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में पहले दिन की बैठक में 11 सदस्यीय समन्वय समिति बनाने पर सहमति बनी थी।

विपक्षी इंडिया गठबंधन ने इसरो को दी बधाई
विपक्ष के इं.डि.या गठबंधन ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए इसरो को बधाई दी।

इं.डि.या गठबंधन 4.30 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “जो निर्णय होगा वे 4ः30 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया जाएगा। सीटों को लेकर चर्चा होगी। मुझे यकीन है कि चर्चा के बाद व्यापक निर्णय लिए जाएंगे। महंगाई से जनता त्रस्त है। देश के सामने अहम मुद्दा महिला विकास, किसान, चीन है और अगर सदन इन पर है तो स्वागत योग्य है।“

इं.डि.या के नेताओं ने खिंचाई ग्रुप फोटो
विपक्ष के इं.डि.या गठबंधन के नेताओं ने अपनी बैठक से पहले एक ग्रुप फोटो के लिए पोज़ दिया। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी मुंबई में इं.डि.या गठबंधन की बैठक स्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नेशनल कॉन्फ्रेंस

अध्यक्ष फारुख़ अब्दुल्ला, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और मनोज झा, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे, अखिलेश यादव व कपिल सिब्बल भी इं.डि.या गठबंधन की बैठक स्थल पर पहुंचे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox