टिल्लू हत्याकांड के सभी 6 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र अदाएं 17 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टिल्लू हत्याकांड के सभी 6 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र अदाएं 17 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

-सभी आरोपियों के खिलाफ 302 के तहत किये गये हैं आरोप पत्र तय

नई दिल्ली/- दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल में हुए चर्चित गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में 6 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत आरोप पत्र दायर किया है। अदालत ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 17 अगस्त को सूचीबद्ध किया है। इससे पहले टिल्लू ताजपुरिया मर्डर केस में जेल के तीन कैदियों ने अदालत में अपना बयान दर्ज करवाया। 2 मई को टिल्लू ताजपुरिया की हत्या तिहाड़ जेल में कर दी गई थी। इस मामले में छह आरोपी 12 जून तक न्यायिक हिरासत में है।

टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में गवाही के लिए 3 कैदियों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेश किया गया था। जांच अधिकारी ने टिल्लू ताजपुरिया मर्डर केस में 3 कैदियों के बयान दर्ज कराने को लेकर याचिका लगाई थी। चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवरिया ने इसकी इजाजत दी थी जिसके बाद तीन अलग-अलग जजों के पास बयान दर्ज किए गए थे। इससे पहले अदालत ने 29 मई को टिल्लू की हत्या के 6 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी। दिल्ली पुलिस ने 6 आरोपियों योगेश उर्फ टिंडा, दीपक उर्फ तीतर, रियाज खान, राजेश कर्मवीर, विनोद उर्फ चवन्नी और अता उर रहमान को गिरफ्तार किया था। अदालत ने इन सभी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश भी जेल प्रशासन को दिए थे।

2 मई को हुई थी टिल्लू ताजपुरिया की हत्या
बता दें कि टिल्लू ताजपुरिया की 2 मई को हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप कथित तौर पर गोगी गैंग के दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टिंडा, राजेश और रियाज खान पर लगा है। साथ ही सोशल मीडिया पर तिहाड़ जेल का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया था जिसमें ऐसा दिख रहा था कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर सुरक्षाकर्मियों के सामने उस वक्त भी हमला किया गया था जब वे उसे चाकू मारने के बाद ले जा रहे थे। इसके चलते उक्त जेल अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्यवाही चल रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox