
नजफगढ़/द्वारका/- द्वारका जिले के अन्तर्गत नजफगढ के डीडीए पार्क समीप पानी की टंकी में श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण, आयुर्वेद शिरोमणी का 51 वॉ जन्मोत्सव बङी धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर योगा, यज्ञ व पौधारोपण व वितरण का भी आयोजन किया गया। यज्ञ में मुख्य रूप से रोशनपुरा वार्ड के पार्षद देवेन्द्र डबास मुख्य यज्ञमान के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा भाई विनीत गुप्ता जी व सम्पूर्ण टीम के सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम औमप्रकाश यादव जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं भाई कैप्टन बलवन्त जी की उपस्थिति गरिमामयी रही और उन्होने मेहमानों व कार्यकर्ताओं को जड़ी-बूटी के पौधे वितरित किये। इस अवसर पर पार्षद देवेन्द्र डबास ने कहा कि हमे अपनी संस्कृति को नही भूलना चाहिए। स्वामी रामदेव व उनके शिष्य आचार्य बालकृष्ण ने योग जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ी है और अपने प्रयासों से यह सिद्ध किया है कि भारत हमेशा योग गुरू रहा है। कार्यक्रम में यज्ञ के दौरान सभी लोगों ने मिलकर आहूति डाली और आचार्य बालकृष्ण की लंबी उम्र की कामना की। वहीं डीडीए पार्क में जगह-जगह कार्यकर्ताओं व अतिथियों ने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम के समापन पर समाजसेवी औमप्रकाश यादव व बलवन्त यादव ने सभी मेहमानों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और सदा आर्यसमाज की राह पर चलने की शपथ दिलाई।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी