’आरजेएस पॉजिटिव मीडिया का ब्रह्मकुमारीज आश्रम, राजस्थान भ्रमण के चौथे दिन की रिपोर्ट’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’आरजेएस पॉजिटिव मीडिया का ब्रह्मकुमारीज आश्रम, राजस्थान भ्रमण के चौथे दिन की रिपोर्ट’

-’आरजेएस पॉजिटिव मीडिया परिवार ने माउंटआबू यात्रा के समापन पर अनुभवों को साझा किया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/माउंट आबू/शिव कुमार यादव/- आरजेएस पॉजिटिव मीडिया फैमिली की प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय अंतराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के मुख्यालय माउंट आबू यात्रा के चौथे दिन की यात्रा में आज आरजेएस पॉजिटिव मीडिया परिवार ने यहां ब्रह्म लोक भवन में आयोजित चौथे विशेष सत्र में भाग लिया। इस सत्र में बहन कृष्णा द्वारा राजयोग के गूढ़ रहस्यों को बड़े ही वृहद ढंग से समझाया। उसके बाद आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के नौ सदस्यीय दल ने शांति भवन स्थित विश्व कल्याणी भवन में अपने इस माउंट आबू यात्रा के अनुभवों को साझा किया। ओपनिंग रिमार्क्स में आरजेएस के ऑब्जर्वर‌ दीपचंद माथुर ने कहा कि इस परिसर में हर एक भाई-बहनों का समर्पण और यहां की व्यवस्थाएं हम सभी को प्रभावित और प्रेरित करती है।


                   इस सत्र की अध्यक्षता करते हुए ब्रह्माकुमारीज के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बी के सुशांत भाई आरजेएस के साकारात्मक पत्रकारिता के अभियानों की सराहना की, और भविष्य में हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि आरजेएस की 26 मार्च को छः दिवसीय माउंट आबू यात्रा का प्रारंभ हुई और उत्तर प्रदेश,दिल्ली हरियाणा, राजस्थान और गुजरात राज्यों से गुजरते हुए  जो 31 मार्च को दिल्ली  वापसी होने के बाद  अपने अनुभवों को दिल्ली में 2 अप्रैल को ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में साझा किया जाएगा।
                   अपनी इस यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए लेखक और पत्रकार हरि सिंह पाल ने कहा कि भारत के अध्यात्म की ओर दुनिया के लोग आकर्षित हो रहे हैं इसमें ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जैसे संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अपने अनुभवों को साझा करते हुए सांस्कृतिक पत्रकार नीरज सोनी ने कहा कि इस परिसर से हम एक नई दृष्टि लेकर जा रहे हैं, यहां का सेवा, समर्पण और स्वच्छता अतुलनीय है।        
                    धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विचारक सुरजीत सिंह दीदेवार ने कहा कि ब्रह्म कुमारीज आश्रम में अध्यात्म को लेकर एक नया दृष्टिकोण मिला है। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बीके सुशांत भाई, परिसर के पीआरओ कोमल भाई, मीडिया विभाग से चंदा बहन, पल्लवी बहन उपस्थित थीं। इस यात्रा में डा पुष्पा पाल,  लेखक राजेंद्र उपाध्याय, सांस्कृतिक पत्रकार नीरज सोनी, युवा पत्रकार आकाश श्रीवास्तव,और प्रांजल श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox