’थाली में ड्रग्स होगी तो उसमें छेद करता रहूंगा’, जया बच्चन के ड्रग्स वाले बयान पर बोले रवि किशन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’थाली में ड्रग्स होगी तो उसमें छेद करता रहूंगा’, जया बच्चन के ड्रग्स वाले बयान पर बोले रवि किशन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- पिछले दिनों अभिनेता और राजनेता रवि किशन ने उनके साथ हुए कास्टिंग काउच का खुलासा किया था। हाल ही में जब रवि किशन आप की अदालत में नजर आए तो उनसे अभिनेता की जिंदगी से जुड़े तमाम सवाल किए गए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री में लोगों को ड्रग्स का एडिक्शन है। तो उनके इस बयान पर जया बच्चन भड़क गई थीं। इस बारे में अब रवि किशन ने कहा है कि जया जी ने उनकी बात को गलत तरीके से ले लिया था।
                   रवि किशन के इस बयान पर जया बच्चन संसद में काफी भड़क गई थीं। उन्होंने कहा था, ’सिर्फ कुछ लोगों की वजह से पूरी इंडस्ट्री को कलंकित नहीं कर सकते हैं, मैं वास्तव में शर्मिंदा थी कि कल लोकसभा में हमारे सदस्यों में से एक, जिसने फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोला। जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि वह उन लोगों से पूरी तरह असहमत हैं जो फिल्म इंडस्ट्री की इमेज को खराब कर रहे हैं और इसे गटर कह रहे हैं।
                   रवि किशन ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा कि एक हीरो के तौर पर हमें ड्रग्स से खुद को बचाना होगा जो फिल्म इंडस्ट्री में आ रहा है। मैं पंजाब के जरिए ड्रग्स के आयात की बात कर रहा था, उन्होंने मेरी बात को गलत समझा।’ रवि किशन ने कहा, ’अगर उन्होंने ड्रग्स लिया तो जिन हाथों ने उन्हें खाना खिलाया है, उन्हें काटूंगा। अगर उस थाली में ड्रग्स होगी तो मैं उसमें छेद करता रहूंगा।’
                   सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर खूब बवाल हुआ था। उस दौरान यह बात सामने आई थी कि इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं और पैडलिंग भी करते हैं। इस बारे में नार्कोटिक्स डिपार्टमेंट ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था और तमाम लोगों के साथ पूछताछ भी हुई थी। उस दौरान रवि किशन ने संसद में यह मुद्दा उठाया था कि बॉलीवुड में कई लोग इसका सेवन करते हैं और पैडलिंग भी करते हैं। ऐसे में नार्कोटिक्स डिपार्टमेंट को इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए और ड्रग्स लेने वालों को गिरफ्तार भी करना चाहिए।
                  बता दें कि सुशांत की मौत के बाद कंगना रणौत का बयान भी सामने आया था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को गटर कहा था। बता दें कि यह सब सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद शुरू हुआ था। उनके निधन के बाद कहा जा रहा था कि अभिनेता ड्रग्स लेते थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox