
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तरी जिला की साइबर थाना पुलिस ने बिटकॉइन में निवेश करवाकर भारी लाभ दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपी जतिन कुमार ढाल व अंशुल अरोड़ा से पुलिस ने इनके पास से छह महंगे मोबाइल फोन, ठगी की रकम से खरीदी गई एक होंडा कार व एक लाख रुपये बरामद किए हैं।
उत्तरी जिला डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि निजी बैंक के मैनेजर की शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। लोकल पुलिस के अलावा थाना प्रभारी पवन तोमर की टीम ने मामले की जांच शुरू की। पीड़ित मैनेजर परिवार के साथ सराय रोहिल्ला इलाके में रहता है। उसके मोबाइल पर सितंबर 2022 में एक मैसेज आया था। सराय रोहिल्ला इलाके में इन लोगों ने आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर जतिन अग्रवाल को 90 हजार का चूना लगाया था। पीड़ित को 90 हजार के बदले 2.50 लाख देने का वादा किया गया था। लेकिन आरोपियों ने अपने-अपने फोन बंद कर दिए। इसके बाद पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत की गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को दबोचा।
इंस्टाग्राम से संपर्क कर बिटकॉइन में निवेश कराने का दिया था झांसा...
आरोपी ने इंस्टाग्राम से संपर्क कर बिटकॉइन में निवेश कराने का झांसा दिया। इसके बाद पीड़ित से 90 हजार रुपये ले भी लिये। बदले में पीड़ित को मोटी रकम देने का झांसा दिया गया। रकम न आने पर पीड़ित ने जब आरोपियों से संपर्क किया तो वह एक एप डाउनलोड करने की बात करने लगे। पीड़ित समझ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है।
इसके बाद आरोपियों ने अपने नंबर बंद कर लिये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि किसी जतिन कुमार ढाल के खाते से ठगी की रकम रोहिणी के एक जूलर के खाते में गई है। पुलिस जूलर के पास पहुंची। जिसके बाद आरोपी जतिन कुमार ढाल को ढूंढ लिया गया। बाद में सेक्टर-31 रोहिणी से उसे दबोच लिया गया। उसके पास से एक आईफोन, एक होंडा अमेज कार, व अन्य सामान बरामद हुआ।
सबूत मिटाने की नियत से जलाया मोबाइल फोन…
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी अंशुल अरोड़ा के साथ मिलकर कई लोगों को इसी तरह चूना लगाया है। पुलिस की टीम अंशुल के ग्रेटर नोएडा स्थित घर पहुंची तो उसने सबूत मिटाने की नियत से अपना मोबाइल फोन जला दिया। पुलिस जले हुए मोबाइल के अलावा बाकी अन्य मोबाइल, एक लाख कैश व अन्य सामान बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगा ने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने लोगों को चूना लगाया।





More Stories
ऋषिकेश एम्स में “पाइरेक्सिया” का उद्घाटन हरिद्वार सांसद
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की भावुक लीला, रात्रि में मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया
शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची देहरादून पुलिस
त्योहारों व परीक्षाओं को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई
शिव धनुष टूटते ही ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंजा लाल किला मैदान, धूमधाम से हुआ सीता स्वयंवर
दिल्ली: जाफराबाद में रेस्टोरेंट में लगी आग, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग, कर्मचारियों ने बुझाई आग