नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सूरत कोर्ट के फैसले को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “ झूठे आरोप लगाना, बदनाम करना, अपमानित करना और आगे बढ़ जाना राहुल गांधी जी की आदत बन गई है। वह अपने आप को देश से बड़ा समझते हैं। अपने को संवैधानिक संस्थाओं से बड़ा समझते हैं, न्यायालय से बड़ा समझते हैं, संसद से बड़ा समझते हैं। 2018 में भी सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी थी तो कोर्ट ने कहा था कि आप भविष्य में ऐसा मत कीजिए लेकिन उसके बावजूद उन्होंने 2019 में भी मोदी सरनेम को लेकर जो कमेंट किया, यह मोदी जी के लिए गाली थी। यह पूरे ओबीसी समाज के लिए था, पिछड़े वर्ग के लिए था यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए उन्हे देश से माफी मांगनी चाहिए।“
अनुराग ठाकुर ने कहा, “ऐसे सात अवमानना के मामले उनके खिलाफ कोर्ट में चल रहे हैं। राहुल गांधी जी भ्रष्टाचार मामले में बेल पर हैं। नेशनल मामले में बाकी लोगों पर झूठे आरोप लगाते हैं। कल्पना कीजिए कोर्ट के फैसले में बार-बार लिखा है। बार-बार उनको मौका दिए जाने के बावजूद ऐसा बोल रहे हैं, अपनी गलतियों से नहीं सीख रहे हैं।“
उन्होंने कहा, “मैं विपक्ष के लोगों से पूछना चाहूंगा कि आप किसके लिए मार्च कर रहे हैं? क्या चारा घोटाले के बदले जिन्होंने जमीन मांगी, इसके लिए उनको इस्तीफा देना पड़ा उससे भी नहीं सीखा? क्या मनीष सिसोदिया के लिए जो शराब घोटाले में जेल में हैं, क्या सत्येंद्र जैन के लिए जिनके लिए केजरीवाल ने भारत रत्न की मांग की थी, क्या पैदल मार्च इसलिए कर रहे हैं कि के कविता के खिलाफ जो भ्रष्टाचार के मामले हैं, यह आप किनके लिए पैदल मार्च कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि देखिए अगर वह इतने पाक साफ हैं तो उनको बेल क्यों नहीं मिली अब तक यह घबराते क्यों हैं। ईमानदार हैं तो अपने तथ्य सामने रखें लेकिन अगर गलत हो तो कोई नहीं बचा पाएगा। ठाकुर ने कहा, “मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि राहुल गांधी चर्चा में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं। बड़े वर्ग को नीचा दिखाने का काम करते हैं। उन्होने यह काम एक बार नहीं, बार-बार किया है।“


More Stories
द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ की टीम ने अंतरराज्यीय शराब सप्लायर को दबोचा
गृह मंत्री के नाम पर ठगी! अमित शाह का सचिव बनकर लोगों को ठगता था आरोपी
180 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने सुल्तानपुरी के हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
उत्तम नगर मर्डर केस: आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ढहाया
PM मोदी ने ममता बनर्जी को घेरा, प्रोटोकॉल उल्लंघन को बताया संविधान का अपमान
हांसी में 13 मार्च को जेजेपी की जनचेतना रैली, देश के कई बड़े नेता होंगे शामिल