अमूल ने फिर बढ़ाए दूध के दाम, 3 रूपये मंहगा हुआ अमूल दूध

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमूल ने फिर बढ़ाए दूध के दाम, 3 रूपये मंहगा हुआ अमूल दूध

-10 महीने में 12 रूपये बढ़ी अमूल दूध की कीमत, बढ़ी हुई कीमत आज से ही लागू

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अमूल दूध ने एक बार फिर दूध के दाम बढ़ा दिये है। इस बार अमूल ने दूध के दाम में तीन रूपये प्रति लीटर की बढ़ौतरी की है। गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव ने कहा है कि नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। अमूल ने पिछले 10 महीने में 12 रूपये दूध की कीमत बढ़ा दी है। अक्टूबर में भी अमूल ने दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। कांग्रेस ने देश में बढ़ती मंहगाई को लेकर सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि अब केंद्र की सरकार बच्चों के मुंह से दूध भी छीनना चाहती है।
                    अमूल ने दूध की कीमतों में बढ़ौतरी को लेकर तर्क देते हुए कहा कि  ’ऑपरेशन और प्रोडक्शन की कुल लागत में बढ़ोतरी के कारण दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। पिछले साल की तुलना में पशु चारे की कीमत ही करीब 20 फीसदी बढ़ चुकी है। इनपुट लागत में बढ़ने के कारण हमारी मेंबर यूनियन ने किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतों में पिछले साल की तुलना में 8-9 फीसदी की बढ़ोतरी की है।’

10 महीने में दूध 12 रुपए महंगा हुआ
पिछले 10 महीनों में दूध के दाम 12 रुपए तक बढ़े हैं। इससे पहले करीब सात साल तक दूध के दाम नहीं बढ़े थे। दूध की कीमतों में अप्रैल 2013 और मई 2014 के बीच 8 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। चूंकि गर्मियों में दूध का उत्पादन घट जाता है, इस वजह से दुग्ध कंपनियों को पशुपालकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। इसलिए एक्सपर्ट्स ने आने वाले दिनों में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई है। अब अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपए प्रति लीटर, अमूल फ्रेश की कीमत 54 रुपए प्रति लीटर, अमूल गाय के दूध की कीमत 56 रुपए प्रति लीटर और अमूल ए 2 भैंस के दूध की कीमत 70 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा
अमूल दूध के दाम बढ़ने के बाद कांग्रेस ने भाजपा के ‘अच्छे दिन’ वाले नारे का जिक्र कर चुटकी ली है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ‘अमूल दूध 3 रुपए तक महंगा हो गया. पिछले एक साल में 8 रुपए दाम बढ़े हैं. फरवरी 2022 में अमूल गोल्ड की कीमत 58 रुपए प्रति लीटर थी, फरवरी 2023 में अमूल गोल्ड 66 रुपए प्रति लीटर हो गया। अच्छे दिन?’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox