
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिलासपुर/शिव कुमार यादव/- शहर में पिंक टॉयलेट की मांग को लेकर टीम मानवता ने देवकीनंदन चौक में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसे महिलाओं बालिकाओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों का भरपूर समर्थन मिला।

टीम मानवता की संस्कृति तिवारी ने बताया की पिंक टॉयलेट में महिलाओं के लिए विशेष सुविधा होती है, जो पहले कभी नहीं होती थी। पिंक टॉयलेट में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है, यहाँ महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड मशीन लगाई जाती है तथा साथ ही इंसनरेटर की भी सुविधा होती है। यदि किसी महिला के साथ कोई छोटा बच्चा हो तो बच्चे के लिए बेबी फीडिंग कंपाउंड भी रहता है पिंक टॉयलेट में। यह बड़े-बड़े शहरों तथा अधिक भीड़-भाड़ वाले जगहों पर तथा होटलों और अस्पतालों में भी होता है। इसमें महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है। इस अवसर पर प्रिंस वर्मा, अभिषेक ठाकुर, कुश तिवारी सुधीर सेवते, अनजीव साहू ,गीता ठाकुर, लक्ष्मी साहू, पूर्णिमा पाली, अविनाश नागवंशी, नंदिनी तिवारी, पूजा चतुर्वेदी, ज्योति सक्सेना, बिंदु सिंह, स्माइल फाउंडेशन से नीरू बिष्ट, शांता फाउंडेशन से नीरज गेमनानी, स्पोर्ट डोनर से अविनाश मोटवानी तथा टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे।





More Stories
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
छतरपुर में कथित भू-माफिया और अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गरमाया
दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों पर बंद हो सकते हैं एंट्री-एग्जिट गेट, पुलिस ने DMRC को लिखा पत्र
भाजपा राज में हो रही लोकतंत्र की हत्या- जयेन्द्र रमोला