
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अमूल दूध ने एक बार फिर दूध के दाम बढ़ा दिये है। इस बार अमूल ने दूध के दाम में तीन रूपये प्रति लीटर की बढ़ौतरी की है। गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव ने कहा है कि नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। अमूल ने पिछले 10 महीने में 12 रूपये दूध की कीमत बढ़ा दी है। अक्टूबर में भी अमूल ने दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। कांग्रेस ने देश में बढ़ती मंहगाई को लेकर सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि अब केंद्र की सरकार बच्चों के मुंह से दूध भी छीनना चाहती है।
अमूल ने दूध की कीमतों में बढ़ौतरी को लेकर तर्क देते हुए कहा कि ’ऑपरेशन और प्रोडक्शन की कुल लागत में बढ़ोतरी के कारण दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। पिछले साल की तुलना में पशु चारे की कीमत ही करीब 20 फीसदी बढ़ चुकी है। इनपुट लागत में बढ़ने के कारण हमारी मेंबर यूनियन ने किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतों में पिछले साल की तुलना में 8-9 फीसदी की बढ़ोतरी की है।’
10 महीने में दूध 12 रुपए महंगा हुआ
पिछले 10 महीनों में दूध के दाम 12 रुपए तक बढ़े हैं। इससे पहले करीब सात साल तक दूध के दाम नहीं बढ़े थे। दूध की कीमतों में अप्रैल 2013 और मई 2014 के बीच 8 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। चूंकि गर्मियों में दूध का उत्पादन घट जाता है, इस वजह से दुग्ध कंपनियों को पशुपालकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। इसलिए एक्सपर्ट्स ने आने वाले दिनों में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई है। अब अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपए प्रति लीटर, अमूल फ्रेश की कीमत 54 रुपए प्रति लीटर, अमूल गाय के दूध की कीमत 56 रुपए प्रति लीटर और अमूल ए 2 भैंस के दूध की कीमत 70 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा
अमूल दूध के दाम बढ़ने के बाद कांग्रेस ने भाजपा के ‘अच्छे दिन’ वाले नारे का जिक्र कर चुटकी ली है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ‘अमूल दूध 3 रुपए तक महंगा हो गया. पिछले एक साल में 8 रुपए दाम बढ़े हैं. फरवरी 2022 में अमूल गोल्ड की कीमत 58 रुपए प्रति लीटर थी, फरवरी 2023 में अमूल गोल्ड 66 रुपए प्रति लीटर हो गया। अच्छे दिन?’





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार