नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आग लगने की घटना, भूकंप सहित अन्य आपदा में बिना उपकरण लोगों की मदद कैसे की जाए, खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाए। इसकी जागरूकता के लिए दिल्ली फायर सर्विस (डीएफओ) ने ऑर्गनाइजेशन ऑफ डिजास्टर मेनेजर (ओडीएम) के साथ हाथ मिलाया हैं। दोनों मिलकर दिल्ली के स्कूलों, कालेजों, आरडब्लूओ, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व अन्य जगहों पर कैंप लगाकर लोगों को आपदा से बचाव के लिए जागरूक करेंगे।
इस बारे में दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आगजनी, भूकंप सहित अन्य दुर्घटनाओं में में यदि बचाव के बारे में लोगों को जानकारी होगी तो कैजुअल्टी को कम किया जा सकता है। साथ ही लोग तुरंत बचाव कार्य शुरू कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ऑर्गेनाइजेशन ऑफ डिजास्टर मेनेजर के साथ मिलकर पूरी दिल्ली में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वहीं दिल्ली फायर सर्विस के उप प्रमुख संजय कुमार तोमर ने कहा कि जागरूकता से बहुत सी दुर्घटनाएं को कम किया जा सकता है। हम स्कूल-कालेज के बच्चों को बताएंगे कि कैसे वह इन घटनाओं को रोक सकते हैं। बच्चे दूसरों को जागरूक कर किसी भी प्रकार की आपदा में बचाव में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान स्कूल, कॉलेजों में जाकर बचाव कार्य के बारे में बताया जाएगा। वहीं ऑर्गनाइजेशन ऑफ डिजास्टर मैनेजर के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि दिल्ली फायर सर्विस के साथ किए गए समझौते के तहत अगले 3 साल तक दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों में आपदा से बचाव के लिए लेक्चर, वर्कशॉप, कॉन्फ्रेंस आदि करके लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही लाइव डेमो दिखा कर किसी भी प्रकार से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी। जागरूकता अभियान के दौरान बिना उपकरण के बचाव कार्य के कौशल की सिखाया जाएगा। हमारी टीम स्कूल, कॉलेज, सरकारी- गैर सरकारी संस्थाओं, आरडब्लूए के पास जाकर उन्हें इसके बारे में ट्रेंड करेगी।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस