डीएफओ-ओडीएम चलाएंगे आपदा में बचाव के लिए जागरूकता अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डीएफओ-ओडीएम चलाएंगे आपदा में बचाव के लिए जागरूकता अभियान

-दिल्ली फायर सर्विस के साथ ऑर्गनाइजेशन ऑफ डिजास्टर मेनेजर ने किया समझौता -स्कूल, कालेज, सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय व अन्य जगह पर चलाया जायेगा अभियान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आग लगने की घटना, भूकंप सहित अन्य आपदा में बिना उपकरण लोगों की मदद कैसे की जाए, खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाए। इसकी जागरूकता के लिए दिल्ली फायर सर्विस (डीएफओ) ने ऑर्गनाइजेशन ऑफ डिजास्टर मेनेजर (ओडीएम) के साथ हाथ मिलाया हैं। दोनों मिलकर दिल्ली के स्कूलों, कालेजों, आरडब्लूओ, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व अन्य जगहों पर कैंप लगाकर लोगों को आपदा से बचाव के लिए जागरूक करेंगे।
                   इस बारे में दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आगजनी, भूकंप सहित अन्य दुर्घटनाओं में में यदि बचाव के बारे में लोगों को जानकारी होगी तो कैजुअल्टी को कम किया जा सकता है। साथ ही लोग तुरंत बचाव कार्य शुरू कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ऑर्गेनाइजेशन ऑफ डिजास्टर मेनेजर के साथ मिलकर पूरी दिल्ली में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वहीं दिल्ली फायर सर्विस के उप प्रमुख संजय कुमार तोमर ने कहा कि जागरूकता से बहुत सी दुर्घटनाएं को कम किया जा सकता है। हम स्कूल-कालेज के बच्चों को बताएंगे कि कैसे वह इन घटनाओं को रोक सकते हैं। बच्चे दूसरों को जागरूक कर किसी भी प्रकार की आपदा में बचाव में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान स्कूल, कॉलेजों में जाकर बचाव कार्य के बारे में बताया जाएगा। वहीं ऑर्गनाइजेशन ऑफ डिजास्टर मैनेजर के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि दिल्ली फायर सर्विस के साथ किए गए समझौते के तहत अगले 3 साल तक दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों में आपदा से बचाव के लिए लेक्चर, वर्कशॉप, कॉन्फ्रेंस आदि करके लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही लाइव डेमो दिखा कर किसी भी प्रकार से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी। जागरूकता अभियान के दौरान  बिना उपकरण के बचाव कार्य के कौशल की सिखाया जाएगा। हमारी टीम स्कूल, कॉलेज, सरकारी- गैर सरकारी संस्थाओं, आरडब्लूए के पास जाकर उन्हें इसके बारे में ट्रेंड करेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox