मीट के अवैध कारोबारी याकूब कुरैशी व उसका बेटा दिल्ली से गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मीट के अवैध कारोबारी याकूब कुरैशी व उसका बेटा दिल्ली से गिरफ्तार

-दोनों गैंगस्टर एक्ट में थे वांछित, दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र के एक फ्लैट से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली/- उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 हजार के इनामी अवैध मीट के कारोबारी याकूब कुरैशी और उसके बेटे इमरान को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (अपराध) अमित कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि याकूब और इमरान को दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है।
        एसपी कुमार के मुताबिक, 31 मार्च 2022 को मेरठ के खरखौदा थाना में दर्ज मामले के अनुसार अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में मांस की पैकिंग और प्रसंस्करण का अवैध कारोबार किया जा रहा था, जिसके लिए अभियुक्तों के पास कोई लाइसेंस नहीं है।
             उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी याकूब कुरैशी और उसका बेटा इमरान कई दिनों से फरार थे। उपरोक्त मुकदमे के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत उनके खिलाफ खरखोदा थाना में 11 नवंबर 2022 को मुकदमा दर्ज किया गया था।
            बता दें कि इस मामले में याकूब के बेटे फिरोज ने एक महीने पहले ही अदालत में आत्मसर्मपण कर दिया था, जबकि उसकी पत्नी संजीदा बेगम अग्रिम जमानत पर बाहर है। याकूब कुरैशी पूर्व में मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार में मंत्री रह चुका है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox