नई दिल्ली/-दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 6 और 7 जनवरी को एशियन चिल्ड्रेन गेम्स 2023 का आयोजन किया गया। इन खेलों का आयोजन ए टी टी एफ द्वारा किया गया। जिसमें बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के जूनियर धावकों ने अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाते हुए 3 गोल्ड, 3 सिल्वर व 3 कांस्य पदक जीतकर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया।
बता दें कि अगले साल एशियन चिल्ड्रेन खेलों की मेजबानी कम्बोडिया देश को करनी है। इससे पहले एशियन चिल्ड्रेन खेलों का पिछले संस्करण श्रीलंका और नेपाल देशो मे हुआ था जिसमे सभी देशो के चयनित चिल्ड्रेन खिलाड़ियो ने भाग लिया था।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के रैफरी दीपक छिल्लर ने बताया कि इस साल भारत मे एथलीट्स के साथ-साथ कुल मिलाकर 3 स्पोर्टिंग इवेंट्स कराऐ गए। इनमें एथलेटिक्स, जैवलिन, शाट पुट व लम्बी कुद शामिल थी। जिसमे हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, राजस्थान, असम, केरला, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और ,महाराष्ट्र से बच्चो ने हिस्सा लिया। ए टी टी एफ के बोर्ड मे एशियन मैराथन चैंपियन ङा सुनिता गोदारा, बिकास करार, सुभाष शकरं मोर, रघुवर शामिल है।
बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के छह जूनियर धावकों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर बी आर जी ग्रुप के खाते मे कुल 9 पदक डाले जिसमे 3 गोल्ड, 3 सिलवर और 3 कास्य पदक है।

बहादुरगढ रनर्स ग्रुप की
-दिव्या ने अडर 15 आयु वर्ग मे 200 मीटर मे दुसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल, 100 मीटर मे तृतीय स्थान हासिल कर (कास्य पदक)
– यश ने लडको की 100 मीटर दौड़ मे अंडर 15 मे तृतीय स्थान (कास्य पदक)
-रेयान शर्मा ने अंडर 13 मे 1500 मीटर पहला स्थान (गोल्ड मेडल) व 400 मीटर मे दुसरा स्थान (सिल्वर मेडल)
-दिशी वशिष्ठ ने अंडर 13 मे 200 मीटर मे दुसरा स्थान (सिल्वर मेडल), 1500 मीटर मे प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल)
-तुषार ने अंडर 17 मे 200 मीटर मे दुसरा स्थान (सिल्वर), 400 मीटर मे प्रथम स्थान गोल्ड मेडल प्राप्त किया

बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के सभी टॉप थ्री मे आने वाले बच्चे अब कम्बोडिया देश खेलने जाऐगे। बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के धावको ने सभी जूनियरों को ढेर सारी शुभकामनाए और आशीर्वाद दिया और आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर बहादुरगढ शहर का नाम रोशन करने की कामना की।


More Stories
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का हुआ निधन