
नई दिल्ली/- उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 हजार के इनामी अवैध मीट के कारोबारी याकूब कुरैशी और उसके बेटे इमरान को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (अपराध) अमित कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि याकूब और इमरान को दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है।
एसपी कुमार के मुताबिक, 31 मार्च 2022 को मेरठ के खरखौदा थाना में दर्ज मामले के अनुसार अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में मांस की पैकिंग और प्रसंस्करण का अवैध कारोबार किया जा रहा था, जिसके लिए अभियुक्तों के पास कोई लाइसेंस नहीं है।
उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी याकूब कुरैशी और उसका बेटा इमरान कई दिनों से फरार थे। उपरोक्त मुकदमे के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत उनके खिलाफ खरखोदा थाना में 11 नवंबर 2022 को मुकदमा दर्ज किया गया था।
बता दें कि इस मामले में याकूब के बेटे फिरोज ने एक महीने पहले ही अदालत में आत्मसर्मपण कर दिया था, जबकि उसकी पत्नी संजीदा बेगम अग्रिम जमानत पर बाहर है। याकूब कुरैशी पूर्व में मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार में मंत्री रह चुका है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!