मानसी शर्मा /- बदलती मौसम परिस्थितियों के बीच सोमवार को दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी के नजदीक पहुंच गई। वही ,एनसीआर के शहरों में भी वायु गुणवत्ता का स्तर बहुत खराब श्रेणी में बना रहा। हवा में प्रदूषक कणों की मात्रा मानको से लगभग 3 गुना तक ज्यादा बनी हुई है ।अभी सुधार के भी कोई आसार नहीं लग रहे हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ( सीपीसीबी )के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का क्यों एक्यू आइ 392 रहा। इस स्तर की हवा को बहुत खराब श्रेणी में रखा जाता है। यह गंभीर श्रेणी से सिर्फ 9 अंक ही कम है। रविवार को एक्यूआइ 357 था । यानी 24 घंटे के भीतर ही 35 अंकों की वृद्धि हुई है। दिल्ली के 17 इलाकों की हवा सोमवार को बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई।
सफर इंडिया के मुताबिक ,दिल्ली की हवा में सोमवार को पराली के 21 धुए की हिस्सेदारी 22% रही। सोमवार को पराली जलाने के 2,221 मामले दर्ज किए गए।


More Stories
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
दिल्ली हाइरॉक्स में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का दमदार प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई चलती ऑटो में जेवर चोरी की वारदात!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!