मानसी शर्मा / गुजरात / – गुजरात के मोरबी शहर में रविवार शाम एक झूला पुल टूट जाने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के वक्त पुल पर 500 से ज्यादा लोग मौजूद थे । देर रात 135 लोगों के मरने की पुष्टि हुई । 70 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हैं । जबकि कई लापता है । स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ के अलावा सेना की 3 शाखाओं की टीमों ने बचाव में मदद की ।
बोझ नहीं सह सका पुल : मच्छु नदी पर बना यह पुल पिछले 6 महीने से बंद रहा । दो करोड़ रुपए से मरम्मत कर 25 अक्टूबर को इसे खोला गया था । अधिकारियों के मुताबिक , पुल की क्षमता 100 लोगों का वजन सहन करने की है लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते करीब 500 लोग जुटे थे । सूत्रों के अनुसार शाम करीब 6:30 बजे जब पुल टूटा , उस पर कई महिलाएं बुजुर्ग और बच्चे भी थे। हादसा होते ही तमाम लोग जान बचाने के लिए कूदते देखे गए ।
मोदी ने मुख्यमंत्री से बात की : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली । उन्होंने बचाव अभियान की लगातार निगरानी को कहा । मृतक लोगों को दो- दो लाख और घायलों को 50 – 50 हजार की सहायता का ऐलान किया गया है ।
कंट्रोल रूम बनाया : गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बचाव अभियान के लिए तीनों जिलों में एनडीआरएफ की टीमें लगाई गई हैं । कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
देर रात तक तलाश : देर रात तक लापता लोगों की तलाश का काम चलता रहा एनडीआरएफ की टीमों और स्थानीय गोताखोर जुटे रहे । मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया कि अभियान पूरी क्षमता से चलाया जा रहा है । देर रात मुख्यमंत्री जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे ।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस