दिल्ली में बेकाबू हो रहा वायु प्रदुषण, बहुत खराब श्रेणी में पंहुची हवा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बेकाबू हो रहा वायु प्रदुषण, बहुत खराब श्रेणी में पंहुची हवा

-छठ पूजा पर युमुना में बह रही विषाक्त झाग, पानी का छिड़काव कर रही जलबोर्ड की टीमें

नई दिल्ली/- बीते 24 घंटे में हवा की रफ्तार धीमी पड़ते ही दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। हालांकि दिल्ली सरकार व दूसरी एजेंसिंया वायु प्रदुषण को रोकने के लिए कई तरह के उपाय कर रही है लेकिन फिर भी दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदुषण बेकाबू होता जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 329 (बहुत खराब) श्रेणी में है। आनंद विहार में पीएम 2.5 का औसत एक्यूआई 380 और पीएम 10 का स्तर 441 रहा। उधर, हवा में बढ़े प्रदूषण के चलते अक्षरधाम के पास धुंध नजर आई। कम दृश्यता के चलते वाहनों की हेड लाइटें ऑन रहीं। मौसमी बदलाव के साथ हवा की गुणवत्ता पर असर पड़ना शुरू हो गया है।
              दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंधों के बावजूद वायु प्रदूषण दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार से शुरू हुए महापर्व छठ के दौरान कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में जहरीला झाग नजर आया। हालांकि एलजी के आदेश के बाद छठ पूजा के लिए दिल्ली में प्रस्तावित सभी यमुना घाटों को खोल दिया गया लेकिन यमुना में छठ पूजा के दौरान देखे गये जहरीले झाग ने सरकार व श्रद्धालुओं की परेषानी बढ़ा दी है।

फिर भी दिल्ली जल बोर्ड की एक टीम ने नदी की सतह पर दिखने वाले जहरीले झाग को हटाने के लिए यमुना में रसायन का छिड़काव किया। वही पराली का धुआं भी हवा की सेहत पर असर डाल रहा है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा बहुत खराब से खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

धुंध से ढका अक्षरधाम का मंदिर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 354 के साथ बेहद खराब श्रेणी में रहा। वहीं, 373 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद की हवा सबसे खराब दर्ज की गई है। सबसे कम 315 एक्यूआई फरीदाबाद का दर्ज किया गया है। इससे एक दिन पहले दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों की हवा खराब श्रेणी में रही थी। दिल्ली का एक्यूआई 271 और ग्रेटर नोएडा का सबसे कम 243 एक्यूआई दर्ज किया गया था।

1082 जगहों पर पराली जलाने की घटनाएं रिकॉर्ड
केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, गुरुवार को बीते 24 घंटे में 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 52 फीसदी हिस्सेदारी रही है। पीएम 10 का स्तर 238 और पीएम 2.5 का स्तर 158 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में 1082 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। इसका दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में प्रभाव दर्ज किया गया है।

गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
-दिल्ली- 354
-फरीदाबाद- 315
-गाजियाबाद- 373
-ग्रेटर नोएडा- 368
-गुरुग्राम- 362
-नोएडा -354

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox