दिल्ली के पांच सरकारी स्कूल देश के टॉप 10 स्कूलों में शामिल, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया ने जारी की रैंकिंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के पांच सरकारी स्कूल देश के टॉप 10 स्कूलों में शामिल, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया ने जारी की रैंकिंग

-सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दी बधाई, कहा- मेरी टीम को शिक्षा पर गर्व

नई दिल्ली/- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एजुकेशन टीम को बधाई दी है। बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दो सरकारी स्कूलों को देश के शीर्ष स्कूलों में शामिल किया गया है। एक ट्वीट में केजरीवाल ने कहा कि टीम एजुकेशन पर गर्व है। एक बार फिर दिल्ली के स्कूलों को बेस्ट स्कूल रैंकिंग में शामिल किया गया है। सरकार द्वारा संचालित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, सेक्टर 10 द्वारका को पहला रैंक मिला है। राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, यमुना विहार को दूसरा रैंक मिला है। इन स्कूलों की सूची एजुकेशन इंडिया की पोर्टल पर जारी किया गया है। सीएम केजरीवाल ने बताया है कि शीर्ष स्कूलों की टॉप सूची में दिल्ली के पांच स्कूल हैं।
              दरअसल देश के बेहतरीन स्कूलों की रैंकिंग में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 2 स्कूलों को पहला स्थान मिला है। इतना ही नहीं दिल्ली के तीन और सरकारी स्कूलों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है, ’मेरी टीम को शिक्षा पर गर्व है एक बार फिर, दिल्ली के सरकारी स्कूल शिक्षा विश्व स्कूल रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। भारत में सबसे अच्छे राज्य के सरकारी स्कूल हैं और देश के शीर्ष 10 राज्य सरकारी स्कूलों में से 5 दिल्ली से हैं यह अद्भुत टीम को बधाई उपलब्धि पर।’
            बता दें कि ये रैंकिंग एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा जारी की गई है। इसका नाम है एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2022-23 या फिर ईडब्ल्यू इंडिया स्कूल रैंकिंग, ये निजी संस्था है जो वर्ष 2014 से टॉप स्कूल रैंकिंग जारी करती आ रही है। वर्ष 2022 के लिए भारत के बेस्ट सरकारी स्कूलों की लिस्ट जारी की गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox