नई दिल्ली/- दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने 22 साल के अब्बुजर रहमान नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। अब्बुजर रहमान पर आरोप है कि वो 25 साल की एक महिला को धमकी दे रहा था कि वो उनकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इतना ही नहीं उसपर यह भी आरोप है कि उसने पीड़ित महिला से सोशल मीडिया के जरिए पैसों की डिमांड भी की थी। यह भी पता चला है कि अब्बुजर रहमान खुद को स्पैनिश एक्टर मनु रिओस बता रहा था। उत्तरी जिला साइबर पुलिस थाना ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि जांच-पड़ताल के दौरान एक इंस्टाग्राम प्रोफाइल के बारे में पता चला। इसके बाद आईपी एड्रेस और प्रोफाइल बनाने के लिए इस्तेमाल किये गये मोबाइल नंबर का पता लगाया गया। इसके बाद आईपी एड्रेस को मोबाइल ऑपरेटर्स के पास भेजा गया। जिसके बाद घटना में इस्तेमाल किये गये मोबाइल नंबर का आईएमईआई नंबर का पता लगाया गया और फिर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।
अब्बुजर रहमान ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो डंदन त्पवे की तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाता था। ऐसा वो इसलिए करता था ताकि इंस्टाग्राम पर लोग उसे देखें। अब्बुजर रहमान खासकर महिलाओं को प्रभावित करना चाहता था और फिर वो उन्हें मैसेज भी भेजता था। उसने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि उसे ठीक से अंग्रेजी भाषा भी नहीं आती है।
अब्बुजर रहमान ने पीड़िता से सम्पर्क कर कहा था कि वो अपनी तस्वीर उसे शेयर करें। इसके बाद उसने इन तस्वीरों को अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रख लिया और फिर महिला से पैसे ऐंठने की योजना बनाई। महिला की शिकायत पर वो पकड़ा गया।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस