ईरान हिजाब मामला, हिजाब के विरोध में उतरीं ’सेक्रेड गेम्स’ फेम अभिनेत्री एलनाज नोरौजी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ईरान हिजाब मामला, हिजाब के विरोध में उतरीं ’सेक्रेड गेम्स’ फेम अभिनेत्री एलनाज नोरौजी

नई दिल्ली/- ईरान में महिलाओं के हिजाब को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। एक तरफ ईरान में पुलिस हिजाब न पहनने पर लड़कियों को हिरासत में ले रही है। वहीं, दूसरी तरफ, भारत में इसके खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स की हिट वेब सीरीज ’सेक्रेड गेम्स’ फेम अभिनेत्री एलनाज नोरौजी ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हिजाब विवाद में कूदी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर ईरान में महिलाओं के प्रदर्शन का समर्थन किया है।
             एलनाज ने हिजाब का विरोध करते हुए मंगलवार को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। एलनाज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हर महिला को, चाहे वह दुनिया में कहीं भी, चाहे वह कहीं से भी आई हो, उसे यह अधिकार होना चाहिए कि वह जो चाहे पहन वह सके है। जब या जहां चाहे वहां पहन सके। किसी भी पुरुष या किसी अन्य महिला को यह अधिकार नहीं है कि वह उसे जज करे या उसे अन्यथा कपड़े पहनने के लिए कहे।“
             एलनाज आगे लिखती हैं, “हर किसी के अलग-अलग विचार और विश्वास होते हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। लोकतंत्र का अर्थ है निर्णय लेने की शक्ति… प्रत्येक महिला को अपने शरीर पर निर्णय लेने की शक्ति होनी चाहिए! मैं नग्नता को बढ़ावा नहीं दे रही हूं, मैं ’पसंद की स्वतंत्रता’  को बढ़ावा दे रही हूं!“
              इससे पहले भी अभिनेत्री ने हिजाब का विरोध करते हुए कहा था कि उनका पूरा परिवार ईरान में रहता है और इस विरोध प्रदर्शन के बाद से वह अपने परिवार से संपर्क करने में असमर्थ हैं। अभिनेत्री इस बात से काफी परेशान हैं और वह अपने परिवार को लेकर भी चिंतित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए ईरान की पोल खोली थी और बताया था कि वहां के लोगों पर कितनी बुरी तरीके से जुल्म ढाया जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox