राहुल गांधी ने एक पद एक व्यक्ति का दिया इशारा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल गांधी ने एक पद एक व्यक्ति का दिया इशारा

-अशोक गहलोत को छोड़ना होगा सीएम पद

केरल/- कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव और उम्मीदवारी की चर्चाओं के बीच राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होने इशारा किया है कि अगर अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा। केरल में राहुल गांधी ने ’वन मैन वन पोस्ट’ का समर्थन करते हुए कहा, हमने उदयपुर में जो वादा किया था, उसे निभाया जाएगा। बता दें कि ऐसा मान जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत गांधी परिवार की पहली पसंद हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहते हैं। एक दिन पहले ही वह सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। उनसे सवाल किया गया था कि अगर वह अध्यक्ष बनते हैं तो क्या मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे और सचिन पायलट को मौका देंगे? इस पर बात को टालते हुए गहलोत ने कहा था कि वह तो सभी पद छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि पद छोड़ना है या नहीं इसका फैसला केवल पार्टी और लोग ही करेंगे।

अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तनातनी किसी से छिपी नहीं है। 2020 में तो ऐसा लग रहा था कि सचिन पायलट के विद्रोह की वजह से सरकार ही गिर जाएगी लेकिन फिर स्थितियां संभल गईं। अब भी पार्टी में विद्रोह की खबरें आती रहती हैं। वहीं इसी साल उदयपुर में कांग्रेस ने तीन दिन का शिविर आयोजित किया था जिसमें ’वन मैन वन पोस्ट’ के नियम का पालन करने की बात हुई थी।

अध्यक्ष पद की दौड़ में शशि थरूर और अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है। सोनिया गांधी के मुताबिक उन्होंने दोनों से ही कहा है कि जो चाहे, वह चुनाव लड़ सकता है। पार्टी कोई नाम नहीं आगे करेगी। वहीं अशोक गहलोत ने कहा था कि वह चाहते हैं कि राहुल गांधी ही अध्यक्ष बनें। हालांकि राहुल गांधी चुनाव मैदान में उतरेंगे या नहीं यह अब तक सस्पेंस बना हुआ है। उधार दिग्विजय सिंह ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि आखिर उन्हें इस रेस से बाहर क्यों रखा जा रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox