कभी भी हो सकता है गुजरात और हिमाचल चुनाव का ऐलान,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कभी भी हो सकता है गुजरात और हिमाचल चुनाव का ऐलान,

-तैयारियां देखने जा रही आयोग की टीम

नई दिल्ली/- आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए पूर्ण चुनाव आयोग गुरुवार से हिमाचल प्रदेश और गुजरात का दौरा करेगा और दोनों राज्यों में चुनाव की तैयारी का आकलन करेगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे गुरुवार से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे। वे राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों से मिलकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव सुचारू रूप से संपन्न हो सके। तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को कुमार और पांडे के गुजरात दौरे पर जाने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभाओं का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 और 23 फरवरी 2023 को खत्म होगा। चुनाव प्राधिकरण किसी भी सदन के पांच साल के कार्यकाल की समाप्ति के छह महीने के भीतर कभी भी चुनाव करा सकता है।

चुनाव आयोग के लिए चुनावों की घोषणा से पहले चुनावी राज्यों का दौरा करना आम बात है। बता दें कि 2017 में हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को मतदान हुआ था, जबकि गुजरात में दो चरणों में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

भाजपा गुजरात में 1998 से सत्ता में है और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में उसे हराने के करीब आ गई थी। हालांकि, पिछले पांच वर्षों में कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी है।

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने 2017 में कांग्रेस को हराकर सत्ता में वापसी की थी। लेकिन इस बार कांग्रेस बड़े पैमाने पर द्वि-ध्रुवीय पहाड़ी राज्य में भाजपा को चुनौती देने के लिए कमर कस रही है। साथ ही आप भी पैर जमाने की कोशिश कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox