नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / मानसी शर्मा – अगर आपको शुगर की समस्या है और हाथ-पैरों में झुनझुनी, चुभन, सुन्नपन जैसी तकलीफ हो रही है, तो इसे अनदेखा न करें। क्योंकि ये डायबिटिक नर्व डैमेज के संकेत हैं। डायबिटीज में तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचने के कारण ऐसा होता है।
डायबिटिक न्यूरोपेथी , डायबिटीज में होने वाली पैरों की एक कंडीशन है जिसमें नस डैमेज हो जाती है. इसमें ज्यादातर पैरों की नसें डैमेज होती हैं जिसके कारण पैरों में दर्द होता है औऱ पैर सुत्र हो जाते हैं. इससे पाचन, यूरिनरी ट्रेक्ट, रक्तवाहिनियां औऱ दिल की सेहत भी प्रभावित होती है.
फूट अल्सर होने पर स्किन कटने लगती है या गहरा घाव नजर आता है. यह पैरों के निचले हिस्से में नजर आता है और इससे स्किन भी निकलती हुई दिखती है. कई मामलों में पैर काटने की नौबत तक आ जाती है। इससे बचने का तरीका है कि डायबिटीज की शुरूआत में ही ब्लड शुगर बढने से रोका जाए।
पैरों के तलवों पर त्वचा के कड़े होने को कॉर्न या कैलसेस भी कहते हैं. इसमें तलवे पर या पंजों के बीच में स्किन जमा हो जाती है और छूने पर बेहद कठोर लगती है. डायबिटीज से हटकर ये दिक्कत गलत फिटिंग के जूते पहनने पर भी हो सकती है.


More Stories
द्वारका हाफ मैराथन में BRG का दबदबा
BRG ने पूरी की 500 किमी की अप-डाउन साइकिल यात्रा, रचा नया इतिहास
कारगिल रन में BRG का दमदार प्रदर्शन!
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
पुणे अल्ट्रा मैराथन में बहादुरगढ़ के गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार